फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Deputy CM Manish Sisodia made big allegation on BJP

मनीष सिसोदिया का दावा: भाजपा ने भेजा संदेश, AAP तोड़कर हमारे साथ आओ, सारे केस खत्म कर देंगे

Mon, 22 Aug 2022 03:35 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 22 Aug 2022 03:35 PM IST
सार

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि आप को तोड़ने पर सीबीआई और ईडी के सभी केस बंद कराने के लिए उन्हें भाजपा की ओर से ऑफर मिला है।

विज्ञापन
Delhi Deputy CM Manish Sisodia made big allegation on BJP
मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर मचे घमासान के बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि मेरे पास भाजपा का संदेश आया है, आप तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे सीबीआई और ईडी के केस बंद करवा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं, सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों- षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो।

विज्ञापन

 

भाजपा ने किया पलटवार
भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि हम जातिधर्म की राजनीति नहीं करते और अब चोरी के आरोप में जेल जाना है तो जातिकार्ड खेलना शुरू। महाराणा प्रताप के वंशज दारू बेचने, भ्रष्टाचार का कारोबार नहीं करते। उन्होंने तो देशविरोधी ताकतों को खत्म किया था और आप सब देशविरोधी ताकतों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल को घेरा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल को 24 घंटे के भीतर जवाब देने का समय दिया था, लेकिन उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला। यह उनके भ्रष्टाचार को साबित करता है, सरगना अभी भी चुप है।
 

बता दें, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार की पूर्ववर्ती एक्साइज पॉलिसी को लेकर सीबीआई जांच के घेरे में चल रहे हैं। उनके खिलाफ आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले को लेकर केस दर्ज किया गया है।



इस बीच सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, मैं अरविंद केजरीवाल के साथ दो दिन के दौरे पर गुजरात जा रहा हूं। जिस प्रकार से दिल्ली में काम हुआ है और जिस प्रकार से पंजाब में काम हो रहे हैं, इससे प्रभावित होकर गुजरात की जनता केजरीवाल को एक मौका देना चाहती है। पिछले 27 साल में भाजपा ने गुजरात के लिए जो नहीं किया वो केजरीवाल की सरकार करके दिखाएगी। 

आम आदमी पार्टी ने कहा उनको (मनीष सिसोदिया) मुख्यमंत्री पद के लिए ऑफर आया था। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सिसोदिया ने उनसे कहा कि मेरा सपना मुख्यमंत्री बनने का नहीं, हर बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलाने का है। 

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि पहले भाजपा के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीबीआई और ईडी की धमकी देते हैं और उसके बाद सीबीआई की कार्रवाई होती है। केंद्र सरकार चाहती है कि महंगाई बढ़ती रहे और कोई विपक्षी दल सरकार से सवाल न करे। भाजपा चाहती है कि मोदी जी के मित्रों को राहत मिल जाए और विपक्ष चुप रहे। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बर्खास्त करने की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed