Delhi: मनीष सिसोदिया की आज से शुरू होने वाली पदयात्रा टली, 16 अगस्त से होगी शुरू; जानें क्या है वजह
सौरभ भारद्वाज ने कहा, मनीष सिसोदिया भाजपा की केंद्र सरकार की साजिशों को परास्त कर 17 महीने बाद आजाद हुए हैं। वह दिल्ली की जनता से मिलने के लिए आज ग्रेटर कैलाश से पदयात्रा शुरू करने वाले थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस पदयात्रा को स्वतंत्रता दिवस की वजह से एक-दो दिन के लिए टाल दिया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया की आज से शुरू होने दिल्लीव्यापी पदयात्रा को स्थगित कर दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस की वजह से सुरक्षा और सतर्कता कारणों से दिल्ली पुलिस के निवेदन पर यह फैसला लिया गया है। अब मनीष सिसोदिया की पदयात्रा शुक्रवार 16 अगस्त से शुरू होगी। दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने यह जानकारी दी।
सौरभ भारद्वाज ने कहा, मनीष सिसोदिया भाजपा की केंद्र सरकार की साजिशों को परास्त कर 17 महीने बाद आजाद हुए हैं। वह दिल्ली की जनता से मिलने के लिए आज ग्रेटर कैलाश से पदयात्रा शुरू करने वाले थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस पदयात्रा को स्वतंत्रता दिवस की वजह से एक-दो दिन के लिए टाल दिया जाए। अब यह पदयात्रा 14 अगस्त की जगह 16 अगस्त को उसी स्थान, ग्रेटर कैलाश से शुरू होगी।
.@msisodia जी BJP की केंद्र सरकार की साज़िशों को परास्त कर 17 महीने बाद आज़ाद हुए हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
🔹 वह दिल्ली की जनता से मिलने के लिए आज ग्रेटर कैलाश से पदयात्रा शुरू करने वाले थे
🔹 लेकिन दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस पदयात्रा को स्वतंत्रता दिवस की वजह से एक-दो दिन के लिए टाल दिया जाए
🔹… pic.twitter.com/7A9C3CVkdA — AAP (@AamAadmiParty) August 14, 2024
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.