फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia osd caught red handed taking bribes opposition attacks him he say give him punishment

अपने OSD की गिरफ्तारी पर सिसोदिया ने कहा- सख्त सजा दो, भाजपा हमलावर

Fri, 07 Feb 2020 01:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 07 Feb 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Manish Sisodia osd caught red handed taking bribes opposition attacks him he say give him punishment
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सीबीआई ने रिश्वतखोरी मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) गोपाल कृष्ण माधव को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को जांच एजेंसी ने घूसखोरी के इसी मामले में आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय के घर छापा मारा। दिल्ली सरकार के एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी सीबीआई के रडार पर हैं। चुनाव से पहले सीबीआई की कार्रवाई को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा ने सत्तारूढ़ आम आदमी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन




विज्ञापन


सीबीआई ने बताया कि ओएसडी माधव को बिचौलिये धीरज गुप्ता की सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार किया गया। माधव से पूछताछ में 2007 बैच के आईएएस अफसर राय का नाम सामने आया, जिसके बाद उनके ठिकाने पर छापेमारी की गई। इसके अलावा एजेंसी ने आईटीओ स्थित माधव और अन्य अफसरों के दफ्तरों की तलाशी ली। साथ ही, माधव और धीरज के घरों पर छापेमारी की कार्रवाई को भी अंजाम दिया गया। सीबीआई का कहना है कि धीरज ओएसडी की तरफ से ट्रांसपोर्टरों से कथित तौर पर रिश्वत लेता था। माधव को 2015 में सिसोदिया के कार्यालय में तैनात किया गया था। हालांकि, इस मामले में अब तक सिसोदिया की संलिप्तता सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बिचौलिये धीरज की गिरफ्तारी से खुला राज

जांच एजेंसी ने दिल्ली निवासी धीरज को 5 फरवरी को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि धीरज ट्रांसपोर्टरों पर जीएसटी न लगाने के नाम पर वसूली के लिए माधव समेत जीएसटी विभाग के कुछ अधिकारियों के बिचौलिये के तौर पर काम कर रहा था। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, व्यापार एवं कर विभाग के जीएसटी अधिकारी माधव को 2.26 लाख रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है, जो डिप्टी सीएम का ओएसडी भी है। माधव दिल्ली, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह कैडर का अधिकारी है।

आरोपी को मिले सख्त सजा: सिसोदिया

जीके माधव मेरे कार्यालय में ओएसडी के तौर तैनात था। सीबीआई को उसे सख्त से सख्त सजा दिलवानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्ट अधिकारी मैंने खुद पिछले पांच साल में पकड़वाए हैं। - मनीष सिसोदिया, डिप्टी सीएम दिल्ली

आप ने दिल्ली से विश्वासघात किया : तिवारी

भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के सहारे बनाई आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के साथ विश्वासघात किया है। डिप्टी सीएम का ओएसडी पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। अब क्या बोलें?
- मनोज तिवारी, अध्यक्ष दिल्ली भाजपा

सिसौदिया के जेब में जाते हैं पैसे : वर्मा

ओएसडी तो सिर्फ नाम के लिए है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया उसके मालिक हैं। सारे पैसे सिसोदिया की जेब में जाते हैं और वो उन्हीं पैसों से शाहीन बाग में बिरयानी पहुंचाते हैं।
-प्रवेश वर्मा, भाजपा सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed