फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manish sisodia ordered investigation in cbse class 12 accountancy question paper leak

12वीं बोर्डः CBSE ने बताया नहीं हुआ पेपर लीक, मामले में दर्ज होगी एफआईआर

Thu, 15 Mar 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Mar 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
manish sisodia ordered investigation in cbse class 12 accountancy question paper leak
board exam - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की ओर से होने वाली 12वीं के अकाउंट्स के पेपर लीक होने की खबर फैलने के बाद सीबीएसई ने इसे नकार दिया है। बोर्ड ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उनकी जानकारी में कहीं पेपर लीक नहीं हुआ है और सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सील बरकरार थी।

विज्ञापन


हालांकि सीबीएसई ने ये जरूर माना है कि स्थानीय स्तर पर कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने के लिए मैसेज भेज रहे थे। अब सीबीएसई ने इस तरह की हरकतों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करने का फैसला लिया है और बोर्ड इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाने वाला है।
विज्ञापन

वहीं पेपर लीक होने की खबर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर चिंता जताई। उन्होंने तो इस बात की पुष्टि की कि पेपर सोशल मीडिया पर कल शाम को ही लीक हो गया था। उनका कहना था कि उससे मिलते-जुलते सवाल ही आज के पेपर के सेट-2 में पूछे गए थे।

सिसोदिया ने दिए थे जांट के आदेश

manish sisodia ordered investigation in cbse class 12 accountancy question paper leak
manish sisodia - फोटो : ANI

मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि 12वीं बोर्ड का अकाउंटेंसी का पेपर लीक हो गया है। मैंने डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन से इस मामले में जांच करने और सीबीएसई के साथ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

इस मामले में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए ताकि मेहनती छात्रों को सीबीएसई की लापरवाही की सजा ना भुगतनी पड़े। सिसोदिया आगे बोले कि सीबीएसई एक प्रतिष्ठित संस्था है। मुझे उम्मीद है कि वो इस मामले में जरूर कार्रवाई करेंगे और पता लगाएंगे कि परीक्षा से ठीक पहले व्हॉट्सऐप पर पेपर कैसे लीक हुआ। अगर किसी एक सेंटर पर ऐसा हुआ है तो सभी छात्रों को इसकी सजा ना भुगतनी पड़े।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed