फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manish sisodia holds review meeting with pwd officials to get rid of water logging during monsoon in delhi

पानी-पानी होने से बचेगी राजधानी: मई तक मानसून से निपटने के लिए तैयार होगी दिल्ली, सिसोदिया ने की पीडब्ल्यूडी अधिकारियो के साथ बैठक

Fri, 18 Mar 2022 01:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Mar 2022 01:37 AM IST
सार

उप-मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर मई तक जलजमाव रोकने के लिए किए जा रहे कार्य 31 मई से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
manish sisodia holds review meeting with pwd officials to get rid of water logging during monsoon in delhi
उप-मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में इस बार मानसून में दिल्ली को पानी-पानी होने से रोकने के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बाबत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 147 विभिन्न मुख्य जलजमाव वाले स्थानों को चिन्हित कर जलजमाव रोकने के लिए सरंचना को तैयार किया है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को उप-मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर मई तक जलजमाव रोकने के लिए किए जा रहे कार्य 31 मई से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में स्थापित हो रहा है 600 हॉर्सपॉवर का पंप हाउस
यहां जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पीडब्ल्यूडी 7.5 लाख लीटर क्षमता की एक भूमिगत नाली का निर्माण कर रही है। साथ ही यहां 600 हॉर्सपावर का एक स्थायी पंप हाउस भी स्थापित किया जा रहा है। भूमिगत संप व पंप हाउस का निर्माण कार्य मई के अंत तक हो जाएगा। साथ ही यहां सात अस्थायी पंप भी लगाए जाएंगे, जिनकी कुल क्षमता 500 हार्सपावर होगी।
विज्ञापन


जखीरा फ्लाईओवर अंडरपास
यहां मानसून के दौरान रेलवे द्वारा बनाए गए अस्थायी कच्चे नाले से बरसात के मौसम में रेलवे लाइन पर कचरा अंडर पास में गिर जाता है। इसके कारण पंप जाम हो जाते हैं, जिससे जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है। यहां रेलवे लाइन के कचरे को रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी स्क्रीन लगाएगी व जखीरा अंडरपास के आसपास के क्षेत्र में नाली में भी बदलाव हो रहा है। साथ ही नेहरू नगर व आनंद पर्वत से आने वाले स्टॉर्म ड्रेन के रूट में भी बदलाव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपी.एस्टेट रिंग रोड, विश्व स्वास्थ्य संगठन बिल्डिंग के सामने
 रिंग रोड पर जलजमाव की समस्या को खत्म करने के लिए यहां 9 पंप लगाए जाएंगे। साथ ही यहां पीडब्ल्यूडी 1.5 लाख लीटर की नाली और पुराने आईपी पॉवर प्लांट से यमुना तक स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण करेगी। 

जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन रोड
यहां जलजमाव को रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी के एक्शन प्लान में सर्विस रोड के साथ एक नाले का निर्माण, मुकरबा चौक से मुख्य सड़क के बीच पुराने एसडब्ल्यू ड्रेन का पुनर्निर्माण, रामगढ़ और महेंद्र पार्क आदि की ओर मुख्य सड़क के साथ एसडब्ल्यू नाली का पुनर्निर्माण व स्थायी पंप हाउस का निर्माण शामिल है।


मिन्टो-ब्रिज
 मिंटो ब्रिज के नीचे जलजमाव की स्थिति दूर करने के लिए यहां अल्टरनेट ड्रेनज सिस्टम व आटोमेटिक पंप स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दिल्ली में बरसाती नालों के डि-सिल्टिंग का कार्य भी तेजी से चल रहा है। उपमुख्यमंत्री ने इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्री-मानसून संबंधित तैयारियों को ध्यान में रखते हुए सभी नालों के  डि-सिल्टिंग का कार्य 31 मई से पहले पूरा हो जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed