फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish sisodia accuses central government for bad vaccination policy and appeals to buy vaccines

मनीष सिसोदिया का आरोप: जब पूरी दुनिया वैक्सीन को मंजूरी दे रही थी, तब केंद्र सरकार अपनी लापरवाही करने में व्यस्त थी

Mon, 24 May 2021 01:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 24 May 2021 01:33 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वैक्सीन न होने के कारण दिल्ली के टीकाकरण केंद्र बंद करने पड़े हैं। जबकि दिल्ली सरकार केवल तीन महीने के अंदर पूरी राजधानी में सबको वैक्सीन देने के प्लान पर काम कर रही थी।

विज्ञापन
Manish sisodia accuses central government for bad vaccination policy and appeals to buy vaccines
मनीष सिसोदिया - फोटो : आप के यूट्यूब अकाउंट से वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण पूरी दुनिया में भारत का उपहास हो रहा है। केंद्र ने राज्यों से तो विदेशों से वैक्सीन खरीदने के लिए कह दिया है, जबकि इन कंपनियों का ही कहना है कि वे केंद्र सरकार के आलावा राज्यों से सीधे लेनदेन नहीं करेंगी।

विज्ञापन


इससे वैक्सीनेशन का कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को या तो स्वयं वैक्सीन खरीदकर राज्यों को दे देना चाहिए या इन कंपनियों से खरीद प्रक्रिया आसान करना चाहिए, जिससे राज्य अपने लोगों के लिए वैक्सीन खरीद सकें।    
विज्ञापन


सिसोदिया ने आरोप लगाया कि जब पूरी दुनिया के देश वैक्सीन की खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे थे, तब केंद्र सरकार अपनी लापरवाही करने में व्यस्त थी। उसने सही समय पर कंपनियों से कोई डील नहीं की जिसके कारण उसे वैक्सीन नहीं मिल पाई। आज राज्य चाहते हैं तो भी उन्हें वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि अब एक ही रास्ता रह गया है कि केंद्र सरकार स्वयं हस्तक्षेप करे और राज्यों के लिए वैक्सीन खरीद करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वैक्सीन न होने के कारण दिल्ली के टीकाकरण केंद्र बंद करने पड़े हैं। जबकि दिल्ली सरकार केवल तीन महीने के अंदर पूरी राजधानी में सबको वैक्सीन देने के प्लान पर काम कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed