{"_id":"6a5b5579cf18318cba0defa6","slug":"man-was-shot-dead-in-delhi-bawana-today-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दिनदहाड़े मर्डर: बवाना में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए थे हमलावर, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दिनदहाड़े मर्डर: बवाना में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए थे हमलावर, तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 18 Jul 2026 04:00 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:00 PM IST
सार
दिल्ली के बवाना में आज एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय जोगिंदर उर्फ काला के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बवाना इलाके में शनिवार को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पूठ खुर्द गांव में सुबह करीब आठ बजे जोगिंदर उर्फ काला पर हमला किया गया। आगे बताया कि जोगिंदर को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें की जा रही हैं।