फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man was duped of Rs 2.41 lakh from his account on pretext of cleaning sofa in Gurugram

यह ठगी जरा हटकर है: सोफा साफ करने का झांसा देकर खाते से साफ किए 2.41 लाख, पीड़ित युवक को ऐसे मिला था नंबर

Mon, 30 Jun 2025 04:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Jun 2025 04:56 PM IST
सार

पीड़ित अभिषेक प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अपने घर में सोफे की सफाई कराने के लिए गूगल पर अर्बन कंपनी का नंबर सर्च किया। कॉल करने पर युवक ठग के जाल में फंसता चला गया।

विज्ञापन
Man was duped of Rs 2.41 lakh from his account on pretext of cleaning sofa in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

कंपनी के माध्यम से सोफे की सफाई कराने के लिए कंपनी का नंबर सर्च करना काफी महंगा पड़ गया। जालसाजों ने युवक से 2,41,360 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

सेक्टर-85 निवासी अभिषेक प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अपने घर में सोफे की सफाई कराने के लिए गूगल पर अर्बन कंपनी का नंबर सर्च किया। कॉल करने पर अभिषेक को बताया गया कि आप घर पर बुलाकर सोफा साफ कराना चाहते हैं तो पहले 49 रुपये रिक्वेस्ट चार्ज ऑनलाइन जमा कराना होगा। इसके बाद कॉल पर बात करने वाले ने वीडियो कॉल की और कंपनी की पॉलिसी के अनुसार ऑनलाइन पेमेंट करने के बारे में बताते हुए मोबाइल की स्क्रीन शेयर करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही अभिषेक ने 49 रुपये की पेमेंट करने के लिए पिन कोड डाला तो जालसाज ने खातें में बैलेंस देख लिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये कटने का मैसेज मिला। जब अभिषेक ने उस नंबर पर दोबारा संपर्क करके रुपये कटने के बारे में पूछा तो रिफंड करने की बात कहकर अगले दिन कॉल करने के लिए बोला।

विज्ञापन

इसके बाद जालसाज ने दोबारा वीडियो कॉल करके नेट बैंकिंग के बारे में बताया और 95,680 रुपये व 50 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। इसके बाद जालसाज ने उसका फोन नहीं उठाया। इसके बाद अभिषेक प्रकाश को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed