{"_id":"62b250c27076560afc005050","slug":"man-shot-dead-in-bhajanpura-delhi-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: भजनपुरा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात के समय दुकान पर मीट खरीद रहा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: भजनपुरा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात के समय दुकान पर मीट खरीद रहा था युवक
Wed, 22 Jun 2022 05:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 22 Jun 2022 05:15 AM IST
सार
दिल्ली के भजनपुरा में हत्या का मामला सामने आया है। बताया रहा है कि एक शख्स की दुकान से मीट खरीद रहा था, इस दौरान उसे पेट में गोली लगी। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या
विस्तार
भजनपुरा में मंगलवार दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त शहजाद आलम उर्फ लड्डन उर्फ गुड्डू (36) के रूप में हुई है। वारदात के समय शहजाद दुकान पर मीट खरीद रहा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ युवकों का जिम में कुछ अन्य युवकों से झगड़ा हुआ था। उस झगड़े का बदला लेने के लिए आरोपियों ने एक युवक पर गोली चलाई थी। गोली उस युवक को न लगकर मीट खरीद रहे शहजाद के पेट में जा लगी। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में शहजाद ने दम तोड़ दिया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शहजाद परिवार के साथ चांदबाग में रहता था। परिवार में पत्नी के अलावा अन्य सदस्य हैं। शहजाद ऑटो चालक था। मंगलवार दोपहर करीब 3.15 बजे वह नॉर्थ-घोंडा, सुभाष मोहल्ले में एक दुकान पर मीट खरीद रहा था तभी कुछ दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने एक अन्य युवक पर गोली चलाई, लेकिन गोली शहजाद को लग गई। गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपी भी इसी भगदड़ का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी युवक मोहल्ले के ही एक जिम में कसरत करते थे। वहां इनका कुछ अन्य युवकों से झगड़ा हुआ था। मंगलवार को इन लड़कों पर ही आरोपी हमला करने आए थे। भजनपुरा थाना पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या व ऑर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन