फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man saddened by death of his wife committed suicide by pouring petrol on himself

दोनों ने छोड़ी दुनिया: पत्नी की जुदाई सह न सका पति, पेट्रोल डालकर लगा ली आग; हाईवे किनारे मिली थी अधजली लाश

Tue, 06 Jan 2026 10:29 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू
संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू Published by: विकास कुमार Updated Tue, 06 Jan 2026 10:29 PM IST
सार

जांच में सामने आया कि युवक ने पहले एक कैन खरीदी, फिर पेट्रोल पंप से ईंधन लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। इसके बाद वह पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचा और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

विज्ञापन
man saddened by death of his wife committed suicide by pouring petrol on himself
पत्नी की मौत से आहत पति ने दी जान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के तावडू स्थित सदर थाना क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे के पास घुसपैठी पहाड़ी क्षेत्र में सोमवार को मिले एक युवक के जले हुए शव की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त ओमदेव यादव पुत्र महाबीर यादव निवासी खटीवास दुजाना झज्जर के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि उसने पत्नी की मौत से मानसिक रूप से परेशान होकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।

विज्ञापन
Trending Videos

तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि मृतक की पत्नी की मौत लगभग तीन महीने पहले हो गई थी, जिससे वह गहरे सदमे में था। ओमदेव गुरुग्राम में नौकरी करता था और वहीं रहता था। उसके बेटे के बयान पर गुरुग्राम पुलिस ने एक दिन पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि युवक ने पहले एक कैन खरीदी, फिर पेट्रोल पंप से ईंधन लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। इसके बाद वह पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचा और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। मौके पर मिले सबूतों और निरीक्षण से भी पुलिस को आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, पुलिस अन्य संभावित कोणों से भी जांच जारी रखे हुए है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार दोपहर को तावडू उपमंडल के गांव घुसपैठी पहाड़ में केएमपी एक्सप्रेसवे के किनारे जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सदर तावडू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed