फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man made physical relations on pretext of marriage in delhi

रिहान निकला दगाबाज: 7वीं में लड़की से दोस्ती...19 की उम्र तक बनाए संबंध; शादी से मुकरने पर युवती ने पिया तेजाब

Wed, 02 Jul 2025 06:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 02 Jul 2025 06:27 PM IST
सार

पीड़िता की मां ने आरोपी युवक रिहान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। शिकायत में कहा गया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी का यौन शोषण किया और आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल किया। 

विज्ञापन
Man made physical relations on pretext of marriage in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वंसत कुंज (साउथ) थाना क्षेत्र में झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर युवक शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बना रहा था। जब पीड़िता सातवीं कक्षा में थी तब से आरोपी की उसके साथ दोस्ती थी। आरोपी अब शादी करने के लिए मना कर रहा था। इससे पीड़ित छात्रा (19) अवसाद में चली गई और उसने एसिड पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। युवती स्पाइनल इंजरीज अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि स्पाइनल इंजरीज अस्पताल से एक 19 वर्षीय लड़की द्वारा एसिड पीने के आत्महत्या के प्रयास के बारे में 18 जून को एमएलसी (मेडिकल लीगल केस) सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचे और एमएलसी एकत्र की, जहां पीड़िता बयान देने की स्थिति में नहीं थी। अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एसिड की बोतल जब्त कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि पीड़िता रिहान नामक व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी, जिसके कारण वह अवसाद में थी। घटना के दिन, उसके सभी परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। शाम करीब 4.45 बजे, एक पड़ोसी ने देखा तो वह उसे अस्पताल ले गया। उसे आगे के इलाज के लिए 20 जून को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था। 

यह भी पढ़ें- नशे में पति की बर्बरता: आधी रात दो युवकों को घर लेकर पहुंचा, पत्नी से की ऐसी फरमाइश... देरी होने पर सिर फोड़ा

विज्ञापन

पीड़िता की मां ने आरोपी युवक रिहान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। शिकायत में कहा गया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी का यौन शोषण किया और आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल किया। 

पीड़िता के मोबाइल में आरोपी की वॉयस रिकॉर्डिंग थी। पुलिस ने पॉक्सो आदि धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी युवक रिहान को गिरफ्तार कर लिया है। शंकर कैंप, रंगपुरी पहाड़ी, दिल्ली निवासी आरोपी मोहम्मद रेहान (25) तक पढ़ा है। वह पहले एयरपोर्ट पर लोडर का काम करता था और फिलहाल बेरोजगार है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed