फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man killed by falling into the sewers, did not recognize

नाले में गिरने से युवक की मौत, नहीं हुई पहचान

Wed, 07 May 2014 07:10 PM IST
Updated Wed, 07 May 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
Man killed by falling into the sewers, did not recognize

मंगलवार को नाले में डूबने से जिस युवक की जान गई थी, उसकी पूरी पहचान नहीं

विज्ञापन
हो पाई।

पहचान को लेकर गहनता से छानबीन के बाद भी पुलिस मृतक के निवास और वारिसों का पता नहीं लगा पाई। लंबे इंतजार के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

इस बीच उसने शराब पी रखी थी या नहीं, इसके लिए शव के सेंपल को जांच के लिए भेजा गया है।

नेपाल का रहने वाला था मृतक!

Man killed by falling into the sewers, did not recognize

नाले में गिरकर जान गंवाने वाले युवक की पूरी पहचान नहीं हो पाई है। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस के मृतक के निवास और वारिसों का पता नहीं चला। पुलिस ने बुधवार शाम चार बजे शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

उसके शव से लिए गए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। मामले के जांचाधिकारी नरेश कुमार के अनुसार मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज भी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। घटनास्थल के पास के दुकानों में पूछताछ के दौरान मृतक की आधी-अधूरी पहचान मिली है।

दुकानदारों ने बताया है कि वह छोटे-मोटे काम कराकर उसे चाय-भोजन आदि दे देते थे। वह खुद को नेपाल निवासी रमेश बताता था। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक की नहारपुर रूपा गांव के पास एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर बने नाले में गिरने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed