{"_id":"5e5ccfe88ebc3ef405352ef5","slug":"man-jumps-from-10th-floor-of-aiims-later-announced-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एम्स की 10वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एम्स की 10वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 02 Mar 2020 02:50 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 02 Mar 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
एम्स
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) की 10वीं मंजिल से सोमवार को छलांग लगाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की उम्र 48 वर्ष और नाम विपिन साहू बताया जा रहा है। उसने सोमवार को होस्टल संख्या 18 की 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। जहां से उसने छलांग लगाई उस जगह से कुछ दवाइयां भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि आत्महत्या करने वाला शख्स एम्स का डॉक्टर नहीं है। वह घटना को अंजाम देने से पहले दो बार हॉस्टल आया था।
विज्ञापन
हॉस्टल के रिजस्टर के मुताबिक वह एक बार सुबह 10:40 बजे और उसके बाद 12:20 बजे हॉस्टल आया था। उसने रजिस्टर में लिखा था कि उसे हॉस्टल के किसी कमरे में जाना है।
विज्ञापन