फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man hits wife with 17 punches in 13 seconds in Noida case goes viral on social media

13 सेकेंड में पत्नी को मारे 17 मुक्के: सोशल मीडिया पर मामला वायरल, कुछ देर पहले पति की इस हरकत पर हुआ था विवाद

Sun, 15 Jan 2023 08:33 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Jan 2023 08:33 PM IST
सार

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर पुलिस को टैग कर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Man hits wife with 17 punches in 13 seconds in Noida case goes viral on social media
महिला को पीटता पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-50 में रहने वाले एक शख्स ने अपनी को 13 सेकेंड में एक के बाद एक 13 मुक्के मारे। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर पुलिस को टैग कर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शनिवार रात को 45 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें एक महिला पहले फोन पर बात करती हुई नजर आ रही है। इसके बाद एक शख्स वहां तेजी से पहुंचता है और महिला की पिटाई करने लगता है। करीब 13 सेकेंड में आरोपी शख्स महिला को 17 मुक्के मारता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर किसी ने डाल दिया। तब ट्विटर से लेकर अन्य सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस की जांच की गई तो पता चला कि यह वीडियो सेक्टर-50 का है। पुलिस का कहना है कि सेक्टर 50 में रहने वाले शिवा त्यागी की लोहड़ी के दिन अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद शराब के नशे में उन्होंने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। इसी दौरान यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिवा त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed