फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man hit biker with his four wheeler near Arjan Garh metro station in Delhi

दिल्ली: कार सवार ने बाइकर को मारी टक्कर, इस मेट्रो स्टेशन के पास हुई घटना

Mon, 06 Jun 2022 06:10 PM IST
प्रशांत कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 Jun 2022 06:10 PM IST
सार

घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामले का संज्ञान लिया है और जांच जारी है।

विज्ञापन
man hit biker with his four wheeler near Arjan Garh metro station in Delhi
घटना से संबंधित तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरबेरी थाना इलाके में एमजी रोड पर लापरवाही से गाड़ी चलाने से मना करने पर स्कॉर्पियो कार चालक इतना आग बबूला हो गया कि उसने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी कार सवार मौके से फरार हो गया। कहासुनी व मोटरसाइकिल पर टक्कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दक्षिण जिला पुलिस हरकत में आई। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी नेबसराय निवासी अनुज चौधरी को सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी निजी कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन


दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हर्षवर्धन ने बताया कि श्रेयांश(22) बाइकर्स ग्रुप का सदस्य है। श्रेयांश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से अरावली हिल्स स्थित मंदिरों को देखने गया था। रविवार सुबह जब ग्रुप दिल्ली वापस लौट रहा था तो अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास एक स्कॉर्पियो चालक लापरवाही से कार चला रहा था। श्रेयांश ने उसे ठीक से कार चलाने को कहा तो दोनों के बीच बहस हो गई। कहासुनी के बाद बाइकर्स आगे बढ़ गए और कार चालक पीछे रह गया। पीछे से स्कॉर्पियो चालक तेज गति से आया और श्रेयांश की मोटरसाइकिल में पीछे से टक्क्कर मार दी। इससे श्रेयांश नीचे गिर गया। गिरने के बाद वह फुटपाथ से टकराकर घायल हो गया। ग्रुप में शामिल एक यू-ट्यूबर ने इसका वीडियो बना लिया था।
विज्ञापन


श्रेयांश के साथी उसे अस्पताल ले गए और प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर पहुंचाया। श्रेयांश ने पूरी वारदात का वीडियो व पूरी घटना ट्वीटर पर शेयर की। इसके बाद वीडियो वायरल होने लगा। इसके बाद दिल्ली पुलिस खुद हरकत में आई और मामले में संज्ञान लेते हुए फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने पीड़ित से संपर्क किया। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर जांच शुरू की। श्रेयांश प्राइवेट कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के रजिस्ट्रेशन के आधार पर पकड़ा गया आरोपी
मामला दर्जकर फतेहपुरबेंरी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस स्कॉर्पियो कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अनुपम गार्डन, नेबसराय पहुंची। यहां कार मालिक ने बताया कि कार को घटना के बाद उसका बेटा अनुज चौधरी(25) चला रहा था। आरोपी शुरू में तो अपने घर से गायब मिला। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने अनुज चौधरी सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के माता-पिता बुजुर्ग हैं और बीमार रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed