फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man fell into a pit dug for the construction of Delhi-Saharanpur Highway bars passed through his body

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में गिरा युवक, सरिया हुआ शरीर के आर-पार; मूकदर्शक बन वीडियो बनाते रहे लोग

Tue, 07 Nov 2023 07:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Nov 2023 07:42 PM IST
सार

पुलिसकर्मियों ने देखा कि सरिया युवक के जांघ से घुसकर पेट से निकल गया है। पुलिस ने मैकेनिक को मौके पर बुलाया। जिसने गैस कटर से सरिया को नीचे से काटकर अलग किया। उसके बाद पुलिस घायल युवक को वहां से बाहर निकालकर लोकनायक अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन
man fell into a pit dug for the construction of Delhi-Saharanpur Highway bars passed through his body
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे निर्माण के लिए खोदा गए गड्ढ़े में गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार रात दिल्ली-सहारनपुर हाईवे निर्माण में पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में एक युवक गिर गया। गड्ढे में रखा सरिया युवक के शरीर के आर-पार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कैट्स एंबुलेंस और पुलिसकर्मी पहुंचे। किसी तरह सरिया को काटकर युवक को गड्ढे से बाहर निकाला गया। युवक के शरीर में सरिया घुसा हुआ था। पुलिस ने उसे तुरंत लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर युवक के शरीर से सरिया निकाल दिया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

घायल युवक की पहचान सैयद कामेल (32) के रूप में हुई है। मूलत: बिहार का रहने वाले सैयद कामेल धरमपुरा गांधी नगर इलाके में रहता है। सोमवार देर शाम वह खरीदारी करने के बाद दोस्तों के साथ घर जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम 7.21 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शास्त्री पार्क के पास सहारनपुर हाईवे निर्माण स्थल के पास पिलर के लिए बने एक गड्ढे में एक युवक गिर गया है। पिलर में लगा एक सरिया युवक के शरीर से आर-पार हो गया है। सूचना मिलते ही कैट्स एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने देखा कि सरिया युवक के जांघ से घुसकर पेट से निकल गया है। पुलिस ने मैकेनिक को मौके पर बुलाया। जिसने गैस कटर से सरिया को नीचे से काटकर अलग किया। उसके बाद पुलिस घायल युवक को वहां से बाहर निकालकर लोकनायक अस्पताल पहुंचे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं होने से हादसा
जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। घटनास्थल के पास काम होने को लेकर कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिलर डालने के लिए फुटपाथ से लेकर बीच सड़क तक गड्ढा किया गया है। उसके बगल से ही सड़क पर यातायात चल रहा है। सड़क के किनारे पत्थर का बैरिकेड लगाया गया है, लेकिन उसकी ऊंचाई काफी कम है। आसपास के रहने वाले लोग बाजार जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में यहां पर रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं होती है। इसकी वजह से लोगों को काफी सावधानी से जाना पड़ता है।

विज्ञापन

मूकदर्शक बन वीडियो बनाते रहे लोग
हादसा होने के दौरान पीड़ित सैयद कामेल के साथ उनके दोस्त असलीम भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम वह अन्य दोस्तों के साथ मछली खरीदने के लिए मछली बाजार गए थे। वहां से वापसी के दौरान घटनास्थल के पास अंधेरा था। पीड़ित को लगा कि आगे रास्ता है, जैसे ही उन्होंने वहां पैर रखा वह सीधे नीचे गड्ढे में गिर गए। नीचे पिलर बनाने के लिए सरिया लगा हुआ है। असलीम ने बताया कि गिरते ही उनके जांघ में एक सरिया घुस गया और वह पेट से बाहर निकल गया। हादसा होते ही वह चिल्लाने लगे। उनलोगों ने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। काफी देर होने पर उनलोगों ने ही एंबुलेंस को फोन किया। कुछ देर में ही काफी लोग वहां जमा हो गए और मदद करने के बजाए सभी ऊपर से अपने मोबाइल लेकर वीडियो बनाने लगे। करीब एक घंटे के बाद पुलिस ने मैकेनिक को वहां बुलाया। जिसने सरिया को गैस कटर से काटा। उसके बाद पीड़ित को लेकर वह अस्पताल पहुंचे। असलीम ने बताया कि गनीमत है कि उसके शरीर का कोई ऐसा हिस्सा क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है।

निर्माण कार्य की वजह से हुए हादसे
. गांधीनगर में एफओबी से नीचे रखे सरिया पर गिरने से एक शख्स की मौत
. करतार नगर चौथे पुश्ते पर क्रेन ऑटो पर पलटा, हादसे में दो लोग हुए घायल
. शास्त्री पार्क के पास निर्माण में लगे ट्रक से बाइक टकराई, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed