फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man extorted money from woman from america after got in touch with family at jeevansathi,com

शारीरिक संबंध बनाने के बाद जब अमेरिका से आने लगा फोन तो उड़ गए सबके होश!

Sun, 17 Sep 2017 04:57 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Sep 2017 04:57 PM IST
सार

दुष्कर्म के बाद अमेरिका से जबरन वसूली करने लगा था आरोपी
-आरोपी अमेरिका के मोबाइल नंबर को प्रयोग कर रहा था        
- साथी डॉट कॉम से युवती से शादी करने की बात कहकर मेलजोल बढ़ाया था  
 
नई दिल्ली।

विज्ञापन
man extorted money from woman from america after got in touch  with family at jeevansathi,com

विस्तार

दक्षिण-पूर्व जिले में शादी की बात कहकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो व वीडियो बना ली और  फिर इनके आधार पर युवती से जबरन वसूली करने लगा। इसके लिए आरोपी अमेरिका के मोबाइल नंबर का प्रयोग कर रहा था।
विज्ञापन


ये भी कहा जा रहा है कि आरोपी अमेरिका में था। युवती जब अवसाद में चली गई तो इसकी शिकायत सीआर पार्क थाने में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी  की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वीना (बदला हुआ नाम) सीआर पार्क में रहती है और ब्यूटिक चलाती है। वीना ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जीवनसाथी डॉट कॉम में उसकी शादी का विज्ञापन देखकर मुंबई कि सिद्घार्थ नामक युवक ने वर्ष 2011 में उसके माता-पिता से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी कहकर बनाया शारीरिक संबंध...

man extorted money from woman from america after got in touch  with family at jeevansathi,com

माता-पिता से मोबाइल नंबर लेकर आरोपी उससे बात करने लगा। वीना ने सिद्घार्थ से कई बार मिलने के लिए कहा, मगर वह मिला नहीं। इसके बाद आरोपी अपने पिता के कैंसर का इलाज कराने की बात कहकर अमेरिका चला गया और उसने अनुराग को छोटा भाई बताकर उसके हाथ सिम कार्ड भेजा।

सिद्घार्थ ने उससे कहा कि अनुराग उसके संपर्क में रहेगा और अमेरिका से वह उससे बात करेगा। अनुराग ने उसके ये कहकर शारीरिक संबंध बनाए कि अगर उसने संबंध नहीं बनाए तो वह सिद्घार्थ को नुकसान पहुंचा देगा।

अनुराग ने उसकी अश्लील फोटो खींच लीं और अश्लील वीडियो बना ली। इस फोटो के आधार पर आरोपी उसे ब्लेकमैल करने लगा। अनुराग जो कहता था वह करने लगी।

सिद्घार्थ व अनुराग एक ही युवक

man extorted money from woman from america after got in touch  with family at jeevansathi,com

बाद में वीना को पता लगा कि सिद्घार्थ व अनुराग अलग-अलग नहीं एक ही युवक है। उसने अनुराग से बात करना बंद कर दिया। आरोपी उससे अश्लील फोटो व वीडियो को सार्वजनिक करने की बात कहकर करीब 12 लाख रुपये की डिमांड करने लगा।

आरोपी ने अमेरिका के मोबाइल नंबर से एक वाट्सऐप ग्रुप बनाया। इस ग्रुप में उसके दोस्त व माता-पिता भी हैं। आरोपी ने ग्रुप में मैसेज डालकर उसे एक्सपोज करने की धमकी दी।

​बाद में उसने वाट्सऐप ग्रुप में वीना् की अश्लील फोटो डालनी शुरू कर दी। सीआर पार्क थाना पुलिस ने आईटी एक्ट केतहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed