दिल्ली से बड़ी खबर: संसद की सुरक्षा में चूक, दीवार फांदकर अंदर कूदा युवक, सुरक्षाबलों ने आरोपी को दबोचा
दिल्ली पुलिस व खुफिया विभाग समेत देश की सभी सुरक्षा एजेंसियां देर रात तक युवक से संयुक्त रूप से पूछताछ कर रहे थे। इस मामले के बाद दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अति सुरक्षित माने जानी वाली देश की नई संसद भवन की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। रेड क्रॉस रोड की तरफ से शुक्रवार को एक युवक दीवार फांद कर संसद भवन के परिसर में कूद गया। हालांकि, संसद भवन में घुसने से पहले ही सुरक्षा में तैनात जवानों ने उसे पकड़ लिया। शुरुआती जांच के बाद इम्तियाज अली नामक युवक को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस व खुफिया विभाग समेत देश की सभी सुरक्षा एजेंसियां देर रात तक युवक से संयुक्त रूप से पूछताछ कर रहे थे। संसद की सुरक्षा में चूक के इस मामले के बाद दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई। सीआईएसएफ के अधिकारियों को ओर से युवक को पकड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक रेडक्रॉस रोड की तरफ से दीवार फांद कर संसद परिसर में कूदा था। कुछ कर्मचारियों ने उसे दीवार से कूदते हुए देख लिया था। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। परिसर में कूदने से पहले इस युवक को दीवार के पास घूमते देखा गया था। इस बारे में देर रात तक दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे और न ही दिल्ली पुलिस की ओर से कोई बयान आया था।
वायरल वीडियो में सीआईएसएफ के जवान कहते हुए दिखाई दे रहे है कि संसद की दीवार के बाहर दिल्ली पुलिस का संतरी तैनात रहता है। बताया जा रहा है कि उस समय वहां पर दिल्ली पुलिस का कोई जवान तैनात नहीं था। सीआईएसएफ के जवानों ने बाद में उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया था। देर शाम तक ये पता नहीं चला था कि वह किस उद्देश्य से संसद भवन परिसर में घुसा था।
कुछ महीने पहले सीआईएसएफ ने सुरक्षा संभाली है
पुरानी संसद की सुरक्षा में चूक के कई मामले आने के बाद नई संसद की सुरक्षा करीब छह महीने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी आई एस एफ) ने संभाली थी। इससे पहले पुरानी व नई संसद भवन की सुरक्षा दिल्ली पुलिस व संसद की सुरक्षा विंग के पास थी। अब दिल्ली पुलिस को संसद की सुरक्षा से हटा दिया गया है। दिल्ली पुलिस संसद के अंदर भी नहीं घुस सकती। दिल्ली पुलिस के संसद की बाहर की सुरक्षा को संभालती है। ऐसे में इसे दिल्ली पुलिस की ही बड़ी लापरवाही बताया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.