{"_id":"6a7f55b317044c0040018b26","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1005-127009-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जीआरपी थाना क्षेत्र के अलावलपुर रेलवे फ्लाईओवर के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बीती देर रात अलावलपुर रेलवे फ्लाईओवर के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में युवक की पहचान के लिए सूचना भेजी है। शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।