{"_id":"667c41698ab70eb064087f1f","slug":"man-dies-after-being-crushed-under-truck-filled-with-sand-in-greater-noida-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: रेत से भरे ट्रक के नीचे कुचलकर शख्स की मौत, 10 मीटर तक घसिटता रहा; दो हिस्सों में बंटा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: रेत से भरे ट्रक के नीचे कुचलकर शख्स की मौत, 10 मीटर तक घसिटता रहा; दो हिस्सों में बंटा शव
Wed, 26 Jun 2024 09:57 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 26 Jun 2024 09:57 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में एक व्यक्ति की बालू से भरे ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बुधवार शाम एक बाइक सवार कंपनी कर्मी की बालू रेत से भरे ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। 10 मीटर तक बाइक सवार ट्रक के साथ घसिटता रहा। उसका शव दो हिस्सों में बंट गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही चालक को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
माकनपुर खादर गांव निवासी कपिल (24) वीवो कंपनी में नौकरी करता था। करीब दो साल पहले पिता की मौत हो चुकी है। घर का पालन पोषण इसी की नौकरी से चलता था। बुधवार शाम वह नौकरी करने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। सलारपुर अंडरपास के नजदीक पहुंचने पर दूसरी तरफ से आ रहे बालू से भरे ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक से नीचे गिर गया और बालू से भरा ट्रक उसके पेट से के ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन
करीब 10 मीटर तक वह ट्रक के नीचे दबा हुआ घसिटता रहा। जिससे उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया और मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के क्षत विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी मनिंदर सिंह का कहना है कि परिजनों की तरफ से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। चालक को ट्रक समेत हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन