{"_id":"63f79a6106a1a118ab050608","slug":"man-died-by-jumping-from-the-seventh-floor-of-netaji-subhash-place-complex-2023-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेमचंद ने की जीवन लीला खत्म: 7वीं मंजिल से कूदा, कूदते समय CCTV में हुआ कैद; पहले भी कर चुका था मरने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेमचंद ने की जीवन लीला खत्म: 7वीं मंजिल से कूदा, कूदते समय CCTV में हुआ कैद; पहले भी कर चुका था मरने की कोशिश
Thu, 23 Feb 2023 10:25 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 23 Feb 2023 10:25 PM IST
सार
जांच में पता चला कि खेमचंद परिवार के साथ आई-ब्लॉक, शकूरपुर में रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है। खेमचंद खुद छोटा-मोटा काम करते थे, जबकि बेटी निजी कंपनी में नौकरी करती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नेताजी सुभाष प्लेस परिसर की सातवीं मंजिल से कूदकर खेमचंद (56) ने जान दे दी। पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया है। खेमचंद चार-पांच साल से तनाव में था। उसने पहले भी तीन-चार बार आत्महत्या का प्रयास किया था। खेमचंद का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6:15 बजे सूचना मिली कि नेताजी सुभाष प्लेस परिवार की सातवीं मंजिल से कोई नीचे गिर गया है। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में पता चला कि खेमचंद परिवार के साथ आई-ब्लॉक, शकूरपुर में रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है। खेमचंद खुद छोटा-मोटा काम करते थे, जबकि बेटी निजी कंपनी में नौकरी करती है।
परिवार ने बताया कि बुधवार को खेमचंद किसी काम से निकला था। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को पता चला कि खेमचंद आत्महत्या से पूर्व काफी तनाव में दिख रहा था। सातवीं मंजिल की बालकनी में टहलते समय वह नीचे कूद गया।