सनकी आशिक: सचिन ने रची गर्लफ्रेंड को बदनाम करने की साजिश, बोला- तीन साल से संग थे; अब करने लगी थी इग्नोर
सचिन ने गर्लफ्रेंड को बदनाम करने के लिए एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना दी और उस पर अश्लील फोटो व उसका मोबाइल नंबर डाल दिया।
विस्तार
गर्लफ्रेंड को बदनाम करने के लिए एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर डाल दिया। कॉल आने पर पीड़िता को इंस्टाग्राम अकाउंट का पता चला। बाद में मामले की शिकायत उत्तरी जिला साइबर थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को जयपुर से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सचिन सिंह (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबइल फोन और सिमकार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस सचिन से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी ने बताया है कि उसकी युवती से तीन सालों से दोस्ती थी। लेकिन अब लड़की ने उसे नजरअंदाज कर किसी और से बातचीत शुरू कर दी थी।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि दिल्ली निवासी 20 साल की एक युवती ने साइबर थाने में शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि किसी ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसकी फोटो और मोबाइल नंबर उस पर डाल दिए हैं। कुछ अश्लील फोटो भी डालकर उस पर भद्दे कमेंट किए गए हैं।