फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man committed suicide by lying on railway track

किसकी है ये लाश: ट्रेन की पटरी पर लेटकर युवक ने की खुदकुशी, ट्रेन के ड्राइवर से पूछताछ करेगी पुलिस

Sun, 27 Jul 2025 08:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 27 Jul 2025 08:37 PM IST
सार

पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के इलाके में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की है। 

विज्ञापन
man committed suicide by lying on railway track
रेलवे ट्रेक पर मिला शव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की पटरी पर लेटकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सब्जी मंडी रेलवे थाना पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए दिल्ली के तमाम थानों को घटना की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के करनाल बाईपास के पास रेलवे पटरी पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही सब्जी मंडी रेलवे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि युवक के गले के ऊपर का हिस्सा गायब है, जबकि शरीर के अन्य हिस्से में कोई चोट का निशान नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि युवक ने पटरी पर सिर रखकर खुदकुशी की है। तलाशी के दौरान युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही पहचान के लिए उसके पास से कोई दस्तावेज ही मिले। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। जांच के दौरान पता चला कि युवक की मौत बंदे भारत ट्रेन के चपेट में आने से हुई है। पुलिस ट्रेन के ड्राइवर का बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के इलाके में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की है। पुलिस ने दिल्ली के तमाम पुलिस थानों को युवक का शव मिलने की जानकारी दी है। ताकि गायब हुए युवक की तलाश के लिए पहुंचे उसके परिजनों के जरिए युवक की पहचान की जा सके। रेलवे पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि मृत युवक की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है। उसकी शिनाख्त करने के बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed