फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man cheated 20 lakh rupees in the name of business from the woman on Jeevan Saathi com

रिजवान शेख जालसाज है: मैट्रिमोनियल साइट पर महिला से की दोस्ती, दिखाए शादी के सपने फिर ठग लिए 20 लाख

Tue, 27 Sep 2022 02:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Sep 2022 02:16 AM IST
सार

पीड़िता रमेश नगर इलाके में रहती है। परिवार में मां, भाई और भाभी है। पीड़िता ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया हुआ है और एक निजी कंपनी में काम कर रही है। साइबर सेल को दी शिकायत में उसने बताया शादी के उद्देश्य से उसने एक मैट्रिमोनियल साइट पर रिजवान नाम के युवक के संपर्क में आई।

विज्ञापन
man cheated 20 lakh rupees in the name of business from the woman on Jeevan Saathi com
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैट्रिमोनियल साइट पर जिससे शादी के उद्देश्य से बात कर रही थी, वह जालसाज निकला। दिल्ली में रहने वाली फैशन डिजाइनर को इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस से मिली। मुंबई पुलिस कई महिलाओं की शिकायत की जांच करते हुए आरोपी तक पहुंची। तब तक आरोपी पीड़िता से कारोबार के सिलसिले में 20 लाख रुपये ले चुका था। अब पीड़िता ने भी पश्चिम जिला साइबर सेल में आरोपी के खिलाफ ठगी की शिकायत की है। दिल्ली और मुंबई पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुट गई है। शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी अब तक कई महिलाओं से 45 लाख रुपये की ठगी कर चुका है।

विज्ञापन

 

पीड़िता रमेश नगर इलाके में रहती है। परिवार में मां, भाई और भाभी है। पीड़िता ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया हुआ है और एक निजी कंपनी में काम कर रही है। साइबर सेल को दी शिकायत में उसने बताया शादी के उद्देश्य से उसने एक मैट्रिमोनियल साइट पर रिजवान नाम के युवक के संपर्क में आई। साल 2019 से उनके बीच बात होने लगी। दोनों के बीच कभी भी वीडियो कॉल पर बात नहीं हुई। लेकिन उसने उसे अपना फोटो भेजा था। मोबाइल पर उससे लगातार बात हो रही थी। रिजवान ने बीच बीच में उससे 10-20 हजार रुपये उधार लिए और फिर उसे लौटा भी दिया। फिर वह कारोबार करने बात कहकर उससे पैसे की मांग की। उसने एक बार एक लाख रुपये रुपये दिए। जिसे आरोपी ने ब्याज सहित लौटा दिए। इसी साल मार्च माह में रिजवान ने पीड़िता से कारोबार के सिलसिले में 20 लाख रुपये लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

28 अगस्त को मुंबई के खंडेश्वर थाने से पीड़िता को फोन आया। पुलिसकर्मी ने बताया कि रिजवान शेख जालसाज है और उसने कई महिलाओं से ठगी की है। महिलाओं की शिकायत पर मामले की जांच के दौरान मुंबई पुलिस को पीड़िता के भी आरोपी के खाते में पैसे देने का पता चला। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कई महिलाओं से करीब 45 लाख ठग चुका है। पीड़िता ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी का पता और उसे दिया गया फोटो फर्जी है। उसके बाद पीड़िता ने भी साइबर सेल को शिकायत देकर मामले की छानबीन करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed