फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man brandishes a gun outside a 5 star hotel in Delhi on October 14

पूर्व सांसद का बेटा नशे में पहुंचा लेडीज वॉशरूम, लड़की ने किया विरोध तो पिस्टल से धमकाया

Tue, 16 Oct 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
man brandishes a gun outside a 5 star hotel in Delhi on October 14
delhi man Gun

देश की राजधानी का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। सोशल मीडिया पर मंगलवार सुबह से वायरल हो रहा वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, एक शख्स दिल्ली के एक नामचीन होटल में मौजूद सिक्योरिटी के बीच एक कपल को पिस्तौल निकालकर धमकी दे रहा है। ये पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन




यह वीडियो 14 अक्तूबर की रात का बताया जा रहा है। ये शख्स और कोई नहीं बल्कि अकबरपुर से पूर्व बीएसपी सांसद राकेश पांडे का बेटा आशीष है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी किसी 5 सितारा होटल के बाहर पिस्टल निकाल कर एक लड़की के पास जाता है और उसे धमकी देता है।
विज्ञापन


इस दौरान एक दो लोग उसका बीच बचाव करते हैं। मौके पर उसके साथ एक लड़की भी होती है। जो किसी तरह उसे मनाकर गाड़ी में ले आती है। फिलहाल आरके पुरम थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि पूर्व सांसद का बेटा नशे की हालत में था और होटल के लेडीज वॉशरूम में घुस गया। इसका वहां मौजूद एक लड़की ने विरोध किया। इस पर पूर्व सांसद का बेटा आपा खो बैठा। 

पढ़ेंः लड़की पर पिस्टल तानने वाले आशीष पांडेय को गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ पहुंची दिल्ली पुलिस

होटल से बाहर आते ही पूर्व सांसद के बेटे ने अपनी गाड़ी से पिस्टल निकाली और उस लड़की को धमकी देने लगा। हालांकि कुछ लोग वीडियो में मामले का बीच-बचाव करते हुए दिखाई दे रहे हैं। होटल की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि हमारे मेहमानों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। हम इस घटना को गंभीरता से लेते हैं और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। इस काम में हम पुलिस का पुरा सहयोग करेंगे।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed