फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man attacks wife mother-in-law and father-in-law with knife in Delhi Shastri Park

दरिंदा दामाद: घर में घुस पत्नी, सास और ससुर को चाकू से गोदा, बेटी ने आरिफ से तीन साल पहले किया था इश्क-ए-निकाह

Tue, 18 Jul 2023 09:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Jul 2023 09:42 PM IST
सार

हमले में सद्दाम के पेट, हाथ, सलमा के सिर, मुंह और शबाना की कमर में चाकू लगा। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। 

विज्ञापन
Man attacks wife mother-in-law and father-in-law with knife in Delhi Shastri Park
युवक ने पत्नी, सास और चचेरे ससुर पर किया चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर पत्नी, सास और चचेरे ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान उसने चचेरे ससुर के सिर पर पत्थर से भी वार किए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद तुरंत पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल शबाना (20), इसकी मां सलमा (55) और चाचा सद्दाम हुसैन (32) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने सद्दाम के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी दामाद आरिफ की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के दिए बयान में सद्दाम ने बताया कि वह परिवार के साथ बिहारी चौक, बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क इलाके में रहता है। उसके बड़े भाई सलीम की बेटी शबाना ने करीब तीन साल पहले पड़ोसी युवक आरिफ से प्रेम विवाह कर लिया था। शुरुआत में तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में आरिफ शबाना से झगड़ा करने लगा। 

विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार देर रात करीब 11.00 बजे शबाना रोती हुई घर पहुंची। उसके पीछे ही आरिफ भी घर में आ गया। घर में मौजूद शबाना की मां सलमा और चाचा ने आरिफ से पूछताछ की तो आरोपी ने एकदम चाकू निकालकर सद्दाम, सलमा और शबाना पर चाकू से हमला कर दिया। 

शोर-शराबा हुआ तो आरोपी ने गली से एक पत्थर उठाकर सद्दाम के सिर पर मार दिया। हमले में सद्दाम के पेट, हाथ, सलमा के सिर, मुंह और शबाना की कमर में चाकू लगा। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। तीनों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed