फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man attacked on Kanhaiya Kumar who was doing a padayatra in Nandnagari

Video: कन्हैया कुमार पर युवक ने उठाया हाथ, नंदनगरी में कर रहे थे पद यात्रा; हमलावर पर भीड़ का फूटा गुस्सा

Fri, 17 May 2024 10:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 May 2024 10:49 PM IST
सार

हमला करने वाले दो लड़कों को भीड़ ने जमकर पीटा। जिसमें इनको चोटें भी आई हैं।  

विज्ञापन
man attacked on Kanhaiya Kumar who was doing a padayatra in Nandnagari
कन्हैया कुमार पर पदयात्रा में हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर चुनाव प्रचार के दौरान दो युवकों ने हमला कर दिया। एक युवक ने माला पहनाने के दौरान उन्हें थप्पड़ मारा, जबकि दूसरे युवक ने कीचड़ फेंका। कुमार के साथ चल रहे लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

विपक्षी गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार शुक्रवार शाम ब्रह्मपुरी वार्ड में पदयात्रा कर रहे थे। इस दौरान लोग माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे। तभी एक युवक ने माला पहनाते समय कन्हैया को थप्पड़ जड़ दिया। उसके साथ चल रहे एक अन्य युवक ने कीचड़ फेंका। इससे अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक युवक के सिर में चोट आई।

विज्ञापन

घटना के बाद कन्हैया कुमार ने कहा कि वह ऐसे हमलों से डरने वाले नहीं हैं। वह डटकर मुकाबला करेंगे। उन्होंने हमले को भाजपा की साजिश करार दिया। उधर, हमला करने वाले युवकों ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वे किसी पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं। हमने भारतीय सेना के अपमान का बदला लिया है। कन्हैया कुमार ने पूरे देश की भावना को आहत किया था और देश को तोड़ने की बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed