{"_id":"5e1aefda8ebc3e880f00513f","slug":"man-arrested-in-possession-of-ganja-at-new-delhi-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः कोलकाता से सिलिंडरों में भरकर ट्रेन से भेजा 96.5 किलो गांजा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः कोलकाता से सिलिंडरों में भरकर ट्रेन से भेजा 96.5 किलो गांजा, एक गिरफ्तार
Sun, 12 Jan 2020 03:37 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 12 Jan 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
युवक गिरफ्तार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 96.5 किलो गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गांजा छह सिलिंडरों में भरकर कोलकाता से ट्रेन में पार्सल के मार्फत लाया गया था। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान समयपुर बादली निवासी उस्मान (24) के रूप में हुई है। 10 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे उस्मान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आया और कोलकाता से आए छह लोहे के सिलिंडरों को ठेले पर लेकर जा रहा था। सिलिंडरों पर जुट का कपड़ा बंधा था।
विज्ञापन
इसी दौरान ठेले से एक सिलिंडर गिर गया और उसमें से संदिग्ध वस्तु बाहर निकली। पास ही गश्त कर रहे रेलवे पुलिस के हवलदार संदीप कुमार ने उसकी जांच की। गांजा की पुष्टि होने पर तुरंत अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी। नई दिल्ली रेलवे पुलिस ने सभी छह सिलिंडरों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उस्मान ने बताया कि वह एक माह पहले बुराड़ी में एक व्यक्ति से काम के सिलसिले में मिला था।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसका ट्रेन से पार्सल आता है जिसे वह रेलवे स्टेशन से लाकर उसे देगा। इसकी एवज में उसे अच्छी रकम मिलेगी। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि पार्सल की बुकिंग आरोपी के नाम से हावड़ा रेलवे स्टेशन पर हुई थी। पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से पार्सल दिल्ली पहुंचा। पुलिस के अनुसार तस्करी में इस्तेमाल सिलिंडर को इस तरह से तैयार किया गया था कि वह किसी मशीन का हिस्सा लगे। सिलिंडर में गांजा भरने के बाद उसे दोनों तरफ से पैक किया गया था। ढक्कन पर एक हैंडल लगाया गया था।