फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man arrested in Delhi for divorcing his wife

बेटे के जन्मदिन वाले दिन दिया पत्नी को तीन तलाक, महिला ने असंवैधानिक बताकर किया मानने से इंकार

Sat, 10 Aug 2019 09:13 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Aug 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
man arrested in Delhi for divorcing his wife
फाइल फोटो
पति से तीन तलाक मिलने के बाद पीड़ित महिला ने तलाक को असंवैधानिक बताकर उसे मानने से जब इंकार कर दिया, तो आरोपी आतिर ने फौरन उसका फतवा लेकर उसके भाई के मोबाइल पर भेज दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद आतिर और उसका परिवार लगातार दबाव बनाकर उसे इद्दत पूरी करने के लिए कहने लगा, लेकिन महिला ने ऐसा नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि पूरे परिवार ने बहुत सोच समझकर बेटे के जन्मदिन (23 जून) वाले दिन तलाक दिलवाया। 
विज्ञापन


अब पीड़िता ने अपना व बेटे की पढ़ाई का खर्च मांगा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की 2011 में आतिर से शादी हुई थी। शादी के समय महिला ने ग्रेजुएशन की हुई थी, जबकि उसका पति आठवीं पास था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बदमाश को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों को परिवार ने पीटा, वर्दी भी फाड़ी और आंखों में झोंका मिर्च पाउडर

परिवार ने बताया था कि आतिर का घड़ियों का कमला नगर में कारोबार है। महिला का छह साल का बेटा है, जो पूसा रोड के एक स्कूल में पढ़ता है। जिस समय आरोपी ने महिला को तलाक दिया, उस समय उसके माता-पिता भी देश से बाहर गए हुए थे। पीड़िता का कहना है कि वह अपने पति के ही साथ रहता चाहती थी, लेकिन उसे जबरन तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया।

खुद को बेकसूर बता रहा आतिर

पुलिस की पूछताछ में आरोपी आतिर ने बताया कि उसकी पत्नी छोटी-छोटी बातों पर उसे परेशान करती थी। यहां तक वह घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराने की बात करती थी। उसकी पत्नी हमेशा कहती थी कि मैं काफी पढ़ी लिखी हूं और पति कम पढ़ा लिखा है। 

ससुराल वालों ने उसे नौकरानी बनाकर रख दिया है। इन सब बातों को लेकर अक्सर उसकी पत्नी झगड़ा करती थी। उसने गुस्से में पत्नी को तीन तलाक बोल दिया, लेकिन उसने पत्नी को घर से नहीं निकाला। 

आरोपी का कहना था कि वह अपनी पत्नी को दोबारा घर रखना चाहता है। आतिर ने बताया कि अपनी मर्जी से मायके जाने के बाद उसने उसे बुलाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसने आना तो दूर, फोन भी उठाना मुनासिब नहीं समझा। आतिर खुद को बेकसूर बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed