फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreant and his family attacked On two policeman in delhi

बदमाश को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों को परिवार ने पीटा, वर्दी भी फाड़ी और आंखों में झोंका मिर्च पाउडर

Sat, 10 Aug 2019 08:36 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Aug 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Miscreant and his family attacked On two policeman in delhi
फाइल फोटो
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शुक्रवार शाम बदमाश को पकड़ने गए दो पुलिसकर्मियों पर आरोपी के परिवार ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। मारपीट के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। 
विज्ञापन


खुद को घिरता देखकर पुलिसकर्मियों को हवाई फायर करना पड़ा। इसके बाद पिस्टल दिखाकर बदमाश को काबू किया गया। बदमाश की पहचान साजन राही (25) के रूप में हुई है। घायल पुलिसकर्मियों को डॉ. हेडगवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी के माता-पिता व भाई -बहन फरार हो गए। विवेक विहार थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रदीप (दोनों का नाम प्रदीप है) नामक दो सिपाही विवेक विहार थाने में तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों इलाके में गश्त पर थे। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि तड़ीपार बदमाश साजन राही ज्वाला नगर स्थित अपने घर के बाहर भाई दीपक से बात कर रहा है। दोनों ने मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों दी। 

इसके बाद दोनों साजन को पकड़ने के लिए ज्वाला नगर स्थित उसके घर पहुंच गए। वहां उन्होंने साजन को धर दबोचा। इस बीच उसने शोर मचा दिया। आरोप है कि साजन के शोर मचाने पर उसके पिता सुरेश, मां निर्मला, भाई दीपक और बहन सपना वहां आ गए। 

आरोपियों ने धक्कामुक्की कर साजन को पुलिसकर्मियों से छुड़ा दिया। इसी दौरान दीपक घर से मिर्च पाउडर ले आया। उसने दोनों की आंखों में मिर्च झोंक दी। दोनों दर्द और जलन से छटपटाने लगे। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनकी वदी भी फाड़ दी।

 इस बीच एक पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस पिस्टल निकाली और हवाई फायर कर दिया। गोली चलते ही सभी फरार होने लगे। घायल होने के बावजूद दोनों पुलिसकर्मियों ने आरोपी साजन को दबोच लिया। उसका परिवार मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed