फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man arrested by delhi police for presenting himself as priest and doing fraud with people

धर्म बदलकर पंडित बन लोगों से ठगी कर रहा था मेरठ का हारून, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 23 Dec 2020 09:57 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 23 Dec 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Man arrested by delhi police for presenting himself as priest and doing fraud with people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मरेठ के जाकिर नगर का निवासी हारून उर्फ मियां शाहजी बंगाली धर्म बदलकर पंडित बनकर दिल्ली में लोगों को ठगने में लगा हुआ था। वह खुद को तांत्रिक बताते हुए अपना नाम राहुल शास्त्री बताता था। आरोपी ने खुद को गूगल पर भी रजिस्टर्ड किया हुआ था। आरोपी काफी लोगों के साथ ठगी कर चुका है। केशवपुरम थाना पुलिस ने हारून उर्फ राहुल शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


इसके खिलाफ मेरठ में हत्या व दंगे आदि के मामले दर्ज हैं। आरोपी का बेटा आरिफ भी ठगी करने में लगा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। डीसीपी विजयंता आर्या के अनुसार केशवपुरम में रहने वाली एक युवती ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसके पास एक अजान नंबर से फोन आया। 
विज्ञापन


फोन करने वाले ने खुद को पंडित राहुल शास्त्री बताते हुए कहा कि वह उसके घर में चल रही परेशानियों को शांति यज्ञ कर दूर कर सकता है। आरोपी ने पीड़िता से घर में शांति करने के नाम पर 85 हजार रुपये अपने खाते में जमा करवा लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पीड़िता से 55 हजार रुपये और जमा कराने को कहा तो उसे ठगी का एहसास हुआ। मामला दर्ज कर थानाध्यक्ष संजय रावत की टीम ने जांच शुरू की और मोबाइल सर्विलांस के आधार पर जाकिर नगर, मेरठ में रहने वाले आरोपी हारून उर्फ मियां (55) को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी कितने लोगों के साथ ठगी कर चुका है। पुलिस उसके बेटे आरिफ को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली व मेरठ में दबिश दे रही है। आरिफ अपनी आईडी से लिए गए मोबाइल फोन का इस्तेमाल ठगी में करता था। 


गूगल पर भी बना रखा था पोर्टल
आरोपी हारून मियां सोशल मीडिया पर भी सक्रिय था और उसने सोशल मीडिया पर अपने पंडित राहुल शास्त्री नाम से विज्ञापन डाल रखे थे। गूगल व ट्रू कॉलर एप पर उसका अपना मियां शाहजी बंगाली के नाम से पोर्टल बना हुआ था। इसके काफी व्यूअर्स हैं। कोई पीड़ित पैसे वापस मांगता था तो आरोपी उसे धमकाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed