फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man along with his friend killed wife s lover due to illicit relations with his wife

पत्नी के थे अवैध संबंध: बीवी को प्रेमी संग इस हाल में पकड़ा...बदला घर, फिर एक दिन गुस्से में आशिक की ले ली जान

Wed, 01 Nov 2023 10:27 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 01 Nov 2023 10:27 AM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान भरत चौहान, पत्नी सीमा चौहान और राजा तिवारी के रूप में हुई है। आरोपियों ने सब्जी काटने वाले चाकू से सुपरवाइजर का गला रेता था। सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Man along with his friend killed wife s lover due to illicit relations with his wife
Murder in Noida - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-40 स्थित जनता फ्लैट में सुपरवाइजर शशि शर्मा (55) की हत्या अवैध संबंधों को लेकर हुई थी। पुलिस ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों की पहचान भरत चौहान, पत्नी सीमा चौहान और राजा तिवारी के रूप में हुई है। आरोपियों ने सब्जी काटने वाले चाकू से सुपरवाइजर का गला रेता था। सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि शशि शर्मा और मुख्य आरोपी भरत चौहान एक ही ठेकेदार के यहां काम करते थे। दोनों का एक दूसरे के घर आनाजाना था। भरत की पत्नी सीमा सेक्टर-62 में चाय का स्टॉल लगाती है। शशि पहले वहीं रहता था। सीमा और शशि एक दूसरे के नजदीक आए। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर भरत ने विरोध किया। जिसके बाद शशि सेक्टर-40 में आकर रहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले शशि और सीमा की बातचीत की रिकॉर्डिंग भरत ने सुनी। जिससे भरत खासा नाराज था। रविवार रात भरत, पत्नी सीमा और दोस्त राजा तिवारी के साथ सेक्टर-40 पहुंचा। शशि के घर जाकर इस बारे में बातचीत करने लगा। बातचीत में शशि ने सीमा को थप्पड़ मार दिया। इससे भरत और राजा नाराज हो गए। गुस्से में आकर भरत ने सब्जी काटने वाले चाकू से गले पर वार कर दिया और हत्या कर दी। वारदात के बाद तीनों फरार हो गए।

विज्ञापन

दोस्ती निभाने में बीटेक छात्र भी फंसा
शशि शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार तीसरा युवक राजा तिवारी बीटेक छात्र है। वह महर्षि विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष का छात्र है। वह भरत और सीमा की दुकान पर चाय पीने आता था। यहीं से भरत और राजा के बीच दोस्ती हो गई। इसी दोस्ती के कारण भरत व उसकी पत्नी के साथ शशि के पास पहुंचा। हत्या में सहयोग देने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अवैध संबंधों में सुपरवाइजर की हत्या की गई थी। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे के बाद ही इसका खुलासा करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - हरीश चंदर, डीसीपी नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed