फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Male Royal Bengal tiger from Madhya Pradesh came to the zoo under animal exchange

Delhi News: बाघ करण को मिला साथी, चिडियाघर में बढ़ी बाघों की आबादी

Tue, 05 Sep 2023 06:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Sep 2023 06:30 AM IST
सार

मौजूदा समय में चिड़ियाघर में 7 बंगाल बाघ हैं। इसमें दो शावक समेत तीन मादा बाघिन अदिति, बरखा, सिद्धि व एक नर बाघ करण के साथ मुकुंदपुर से आया बाघ शामिल हैं। करण इकलौता नर बाघ है और इसकी भी उम्र भी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
Male Royal Bengal tiger from Madhya Pradesh came to the zoo under animal exchange
दिल्ली के चिड़ियाघर में बंगाल टाइगर अपने बाड़े में घूमता हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल बाघ का कुनबा बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश के सतना चिड़ियाघर से एक नर रॉयल बंगाल बाघ को यहां लाया गया है। ऐसे में बाघ करण को साथी मिल गया है। इसे वर्षों से नर दोस्त की तलाश थी। अभी बाघ को क्वारंटीन में रखा गया है। इसके बाद बाड़ा नंबर 10 में करण को छोड़ा जाएगा। यह एनिमल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत आया है।

विज्ञापन


इसके बदले यहां से एक सफेद बाघ को वहां भेजा गया है। इसे जेनेटिक पूल डायवर्स के संतुलन को बनाए रखने के लिए अहम माना जा रहा है। इसके माध्यम से मुकुंदपुर में बाघिन शावक को जन्म देती है तो उसे दिल्ली चिड़ियाघर को सौंपना होगा और अगर वहां से आए नर बाघ से शावक होता है तो उसे वहां देना होगा। हालांकि, अधिकारियों के बीच चर्चा चल रही है कि बाघ को लाते समय उसके ऊपर के जबड़े के दांत टूटे गए हैं। जिससे उसे भविष्य में खाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


12 बाघ चिड़ियाघर की बढ़ा रहे शान
मौजूदा समय में चिड़ियाघर में 7 बंगाल बाघ हैं। इसमें दो शावक समेत तीन मादा बाघिन अदिति, बरखा, सिद्धि व एक नर बाघ करण के साथ मुकुंदपुर से आया बाघ शामिल हैं। करण इकलौता नर बाघ है और इसकी भी उम्र भी बढ़ती जा रही है। इसके अलावा, यहां सफेद बाघिन सीता, अवनी व नर बाघ टिपू, विजय, वियोम शामिल हैं। चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से बाघों के संरक्षण व प्रजनन की प्रक्रिया की पहल की जा रही है। यहां नर बंगाल बाघ की लंबे समय से कमी खल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों को मनोरंजित करेंगे दुर्लभ प्रजाति के बंदर
चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों को दुर्लभ प्रजाति के स्टंप टेल्ड मकाक बंदर आकर्षित करेंगे। मिजोरम के चिड़ियाघर से आठ मकाक बंदर यहां लगाए गए हैं। इनमें चार मादा व चार नर बंदर शामिल हैं। इन्हें बाड़ा नंबर 15 में रखा जाएगा। बता दें कि वर्ष 2014 में आखिरी स्टंप टेल्ड मकाक की मौत से यह बाड़ा खाली हो गया था। यह बंदर दक्षिण व दक्षिण पूर्व एशिया के मूल के बंदर हैं। देश में यह उत्तर पूर्वी राज्यों में मिलते हैं।

जी-20 के लिए पूरी है तैयारी
जी-20 शिखर सम्मेलन बैठक के लिए चिड़ियाघर प्रबंधन ने भी तैयारी की है। अगर कोई विदेशी मेहमान चिड़ियाघर घूमने आता है उनके साथ चिड़ियाघर के अधिकारी मौजूद होंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें यहां के बारे में हर तरह की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिखर सम्मेलन की बैठक के दौरान दर्शकों के लिए दो दिन तक चिड़ियाघर बंद रहेगा।

बाघों की अदला-बदली के प्रस्ताव पर लंबे समय से कार्य किया जा रहा था। यह एक्सचेंज जेनेटिक पूल को विविध बनाए रखने में मदद करता है और इनके जेनेटिक विकारों के जोखिम को कम करता है। मकाक बंदर देखने से दर्शकों को नया अनुभव मिलेगा। -आकांक्षा महाजन, निदेशक, चिड़ियाघर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed