फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Major relief for Balaji Hospital in environmental violation case; DPCC probe finds no irregularities

Delhi NCR News: बालाजी अस्पताल को पर्यावरण उल्लंघन के मामले में बड़ी राहत, डीपीसीसी की जांच में नहीं मिली कोई कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
एनजीटी में पेश रिपोर्ट में कहा- पेड़ काटने का नहीं मिला प्रमाण, 765 पेड़ मौजूद, ग्रीन एरिया विकास जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार स्थित श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट को पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की जांच में अस्पताल परिसर में पेड़ काटने या पर्यावरण मानकों के उल्लंघन के आरोप सही नहीं पाए गए। डीपीसीसी ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में पेश कर दी है।
यह मामला याचिकाकर्ता ख्याति आनंद की ओर से एनजीटी में दायर याचिका के बाद सामने आया था, जिसमें अस्पताल पर 2019 की पर्यावरण मंजूरी की शर्तों का पालन न करने, पेड़ काटने और ग्रीन एरिया विकसित न करने के आरोप लगाए गए थे। डीपीसीसी ने दो जुलाई 2026 को निरीक्षण किया, जिसमें पेड़ काटे जाने का कोई प्रमाण नहीं मिला। रिपोर्ट में कुल 765 पेड़ होने की बात कही गई है, जिनमें 726 परिसर के अंदर व 39 बाहर हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया कि अस्पताल में हरित क्षेत्र विकास जारी है और 22.60 प्रतिशतत (करीब 5,287 वर्ग मीटर) ग्रीन एरिया विकसित किया जाना है। अस्पताल ने पर्यावरण अनुपालन रिपोर्ट भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुनील सुंबली ने सभी नियमों के पालन की प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed