{"_id":"6a3977a01f68d89a1407b8cb","slug":"main-accused-in-gang-rape-and-suicide-case-jahul-arrested-five-accused-arrested-so-far-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113013-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सामूहिक दुष्कर्म व आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी जाहुल गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सामूहिक दुष्कर्म व आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी जाहुल गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना।
बिछौर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा इसके बाद युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल जाहुल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपी जाहुल को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर अन्य आरोपियों और साक्ष्यों के संबंध में जानकारी जुटाएगी।
गौरतलब है कि युवती की आत्महत्या के बाद पूरे मेवात क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था। आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी को लेकर पिछले दिनों 36 बिरादरी के लोगों ने नूंह अनाज मंडी से लघु सचिवालय तक विरोध मार्च निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की थी। इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीडित परिवार मुख्यमंत्री से मिला जिस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त आदेश दिए। पुलिस के अनुसार, मामले में पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब मुख्य आरोपी जाहुल की गिरफ्तारी के साथ गिरफ्तार आरोपियों की संख्या पांच हो गई है। वहीं मामले में नामजद चार अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। बिछोर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है आरोपी को अदालत में पेश की पांच दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों के ठिकानों को लेकर पूछताछ की जा रही है जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।