फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mahipalpur car loot case Delhi Police reached to accused after examining the details of old incidents

महिपालपुर कार लूट: ऐसे हत्थे चढ़े बिजेंद्र के हत्यारे, छह साल पुरानी वारदात को याद कर ठनका पुलिस का दिमाग

Thu, 12 Oct 2023 09:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 12 Oct 2023 09:09 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी दोनों बदमाश मेहराज सलमानी व आसिफ ने सेलेक्ट सिटी मॉल, साकेत से आईजीआई एयरपोर्ट के लिए 450 रुपये में टैक्सी बुक की थी। 

विज्ञापन
mahipalpur car loot case Delhi Police reached to accused after examining the details of old incidents
महिपालपुर कार लूट केस की पूरी कहानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिपालपुर में आरोपी बदमाश मेहराज सलमानी (33) और आसिफ (24) चालक बिजेंदर को घसीटते हुए 80 से 85 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से टैक्सी को चला रहे थे। आरोपियों को पता था चालक बिजेंदर सिंह टैक्सी के साथ घिसट रहा है। इसके बावजूद आरोपियों को दया नहीं आई और वह घसीटते रहे। दिल्ली पुलिस पुरानी वारदातों की डिटेल को खंगालते हुए आरोपियों तक पहुंची थी। 

विज्ञापन

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने को आरोपी बदमाशों को ट्रांजिट रिमांड मिला। मेरठ की अदालत ने दिल्ली पुलिस से कहा कि वह दिल्ली अदालत प्रोडक्शन वारंट लगाए। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रोडक्शन वारंट लगा दिया। अब बदमाशों के शुक्रवार तक दिल्ली पुलिस की कस्टडी में आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी दोनों बदमाश मेहराज सलमानी व आसिफ ने सेलेक्ट सिटी मॉल, साकेत से आईजीआई एयरपोर्ट के लिए 450 रुपये में टैक्सी बुक की थी। आरोपियों ने टैक्सी आईजीआई एयरपोर्ट के लिए इसलिए बुक की थी वहां सड़कें सुनसान रहती हैं और दोनों आरोपी पहले यहां वारदात कर चुके हैं। 

विज्ञापन

बिजेंदर टैक्सी में दोनों बदमाशों को लेकर अजुर्न विहार, एनएच-8 पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके चेहरे पर अचाकन कपड़ा डाल दिया। ये सीएनजी पंप से आगे महिपालपुर की तरफ की सर्विस रोड की घटना है। इससे बिजेंदर ने तुरंत टैक्सी रोक दी थी। आरोपियों ने सीट बेल्ट खोलकर बिजेंदर को नीचे धक्का दे दिया, मगर सीट बेल्ट ठीक से नहीं खुली और बिजेंदर उनमें फंस गया। फंसने से वह नीचे नहीं गिरा।

इसके बाद बदमाशों ने बिजेंदर का मोबाइल लूटकर टैक्सी की स्पीड बढ़ा दी। मेहराज टैक्सी को चला रहा था। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने टैक्सी को 80 से 85 की स्पीड में दौड़ाना शुरू कर दिया था। आरोपियों को पता था कि बिजेंदर टैक्सी के साथ घिसट रहा है। बावजूद टैक्सी नहीं रोकी। करीब एक किलोमीटर दूर जाकर बिजेंदर टैक्सी से नीचे गिर गया। 

इसके बाद आरोपियों ने गुरुग्राम जाने की बजाय यू-टर्न लिया। वह वहां से धौला कुंआ व रिज रोड होते करोल बाग पहुंचे। यहां से रोहतक रोड होते हुए मेरठ की तरफ भागे। जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी पवन दहिया की देखरेख में एसआई अशोक कुमार की टीम ने आरोपियों को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।

पुरानी वारदातों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
वारदात के बाद स्थानीय थाना पुलिस वसंतकुंज, नार्थ के साथ स्पेशल स्टाफ की टीम को भी जांच में लगाया था। स्पेशल स्टाफ में तैनात एसआई अशोक कुमार को जांच के दौरान याद आया कि आईजीआई एयरपोर्ट व महिपालपुर इलाके में वर्ष 2017 में इस तरह की दो वारदात हो चुकी हैं। इन वारदातों में मेरठ के बदमाश गिरफ्तार हुए थे। इसके बाद एसआई अशोक कुमार की टीम ने मेरठ के बदमाशों को डोजियर खंगाला और पुलिस टीम मेरठ पहुंची।

आरोपियों ने सर्विस रोड पर टैक्सी दौड़ाई थी
आरोपी बदमाशों ने बिजेंदर को घसीटते हुए सर्विस रोड पर टैक्सी दौड़ाई थी। वह 80 की स्पीड पर टैक्सी को दौड़ाते रहे। सर्विस रोड पर कई गड्ढे हैं। इसके बावजूद आरोपियों ने टैक्सी नहीं रोकी।

जनता व पुलिस कहां थी
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजेंदर से टैक्सी लूटने व उसे घसीटने की वारदात रात करीब 10.15 बजे की है। इस समय पर एनएच-8 पर भारी मात्रा में वाहन व लोग होते हैं। ऐसे में वहां मौजूद गाड़ी चालक व लोग क्या कर रहे थे। किसी भी कार ने आरोपियों का पीछा क्यों नहीं किया। एक कार चालक ने पीछा किया मगर वह वीडियो बनाता रहा। साथ ही पुलिस पर भी सवाल खड़े होते हैं कि पुलिस कहां थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed