फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahila Samridhi Yojana Who will get it who will not when will the 2500 rupees come

Mahila Samridhi Yojana: किसे मिलेगा, किसे नहीं; मिलेगा तो कब से आएंगे ₹2500? ये रहे इन सारे सवालों के जवाब

Sat, 08 Mar 2025 10:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 10:27 PM IST
सार

-पोर्टल लॉन्च होते ही शुरू होगा 2500 रुपये के लिए पंजीकरण
-भाजपा शासित राज्यों की योजनाओं का अध्ययन करेगी मंत्रियों की समिति
-01 अप्रैल से पंजीकरण शुरू होने की उम्मीद
-20 लाख से अधिक महिलाओं को होगा फायदा

विज्ञापन
Mahila Samridhi Yojana Who will get it who will not when will the 2500 rupees come
महिला समृद्धि योजना - फोटो : adobe stock
loader

विस्तार

दिल्ली कैबिनेट की मुहर लगते ही महिला समृद्धि योजना को लागू करने की दिशा में काम तेज हो गया है। एक अप्रैल से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद पात्र महिलाओं के खातों में 2500 ट्रांसफर किए जाएंगे।

विज्ञापन

20 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ
दिल्ली सरकार अधिकारियों का कहना है कि योजना को लागू करने से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बनी मंत्रियों की समिति मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र सहित भाजपा शासित राज्यों की योजनाओं का अध्ययन करेंगी। इस दौरान नियम व शर्तों को तय किया जाएगा। इसके तहत दिल्ली में 20 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा पैसा
दिल्ली में 18 से 60 साल की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जाएगा। इनमें ऐसी महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा जो कहीं नौकरी कर रही हों या कामकाजी हों। इसके अलावा किसी सरकारी योजना के तहत पेंशन पाने वाली महिलाएं भी योजना के दायरे से बाहर रहेंगी। 
 

विज्ञापन

आधार, पेन और वोटर आईडी होना अनिवार्य
योजना का लाभ हासिल करने के लिए महिलाओं के पास दिल्ली का वोटर आईकार्ड, आधार व पेन कार्ड होना अनिवार्य है। इसके अलावा दिल्ली में पांच से सात साल से रहने की शर्त भी लगाई जा सकती है। योजना के तहत आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। ऐसे में आवेदन के साथ महिला की आर्थिक स्थिति की जांच भी हो जाएगी।

लगाई जा सकती हैं यह शर्तें
- आर्थिक रूप से कमजोर होना
- किसी योजना के तहत पेंशन न मिलना
- 18 से 60 साल की कामकाजी या नौकरी पेशा न होना
- अन्य
 

स्वयं सत्यापित आवेदन देना होगा
योजना में शामिल होने के लिए जल्द पोर्टल लॉन्च होगा। इसमें आवेदन करने के दौरान महिलाओं को स्वयं सत्यापित आवेदन देना होगा। आवेदन के बाद जांच होगी। वेरिफिकेशन के बाद पात्र महिलाओं के आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते में हर माह 2500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।

ढाई गुना बजट आवंटित
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पिछली बार के मुकाबले ढाई गुना बजट को मंजूरी दी। पिछले बजट में आम आदमी पार्टी की सरकार ने योजना के लिए दो हजार करोड़ रुपये आवंटित किए थे। उस समय एक हजार रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन चुनाव में आप ने राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed