फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahesh Nagar revealing new facts about Robert Vadra

वाड्रा की जमीन का सौदा कराने वाले का नया खुलासा

Sun, 20 Apr 2014 08:26 AM IST
Updated Sun, 20 Apr 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Nagar revealing new facts about Robert Vadra

हरियाणा और राजस्थान में राबर्ट वाड्रा के लिए जमीन सौदा करवाने वाले महेश नागर ने अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल में वाड्रा की संपत्ति के बारे में सनसनीखेज खुलासे के बाद मीडिया के सामने मुंह खोला है।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से बातचीत में नागर ने कहा कि जमीन खरीदने वाले हर व्यक्ति ने पैसे कमाए। क्योंकि पहले जो जमीन कौड़ियों के भाव थी वह अब करोड़ों में बिक रही है।
विज्ञापन


जमीन तो लाखों लोगों ने ले रखी है और सभी पैसे कमा रहे हैं। नागर का कहना है कि 2005 से 2009 में नहरपार जो जमीन 5 लाख रुपये एकड़ थी उसका दाम अब तीन करोड़ रुपये है। रेट बढ़ने की वजह से जमीन लेने वाले हर व्यक्ति को फायदा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया का दामाद होने से बना राजनीतिक मुद्दा

Mahesh Nagar revealing new facts about Robert Vadra

महेश नागर के अनुसार वाड्रा का नाम तो सिर्फ राजनीतिक कारणों से उछाला जा रहा है। क्योंकि वह सोनिया गांधी के रिश्तेदार हैं।

फरीदाबाद निवासी नागर का नाम जमीन सौदों के कारण चर्चा में रहा है। लेकिन उन्होंने कभी खुलकर अपनी बात नहीं कही। नागर का कहना है कि इस समय वह प्रॉपर्टी डीलिंग नहीं कर रहे।

वह तो अब कबूलपुर में एग्रीकल्चर फार्म का काम कर रहे हैं। उन्होंने वाड्रा के लिए जमीन सौदा करवाकर कोई गलत काम नहीं किया।

'अब मैंने प्रॉपर्टी डीलिंग छोड़ ‌दी है'

Mahesh Nagar revealing new facts about Robert Vadra

एक सवाल के जवाब में नागर ने कहा कि वाड्रा के लिए जमीन सौदा करवाने वाले महेश नागर ने ‘अमर उजाला’ से कहा अब मैने छोड़ प्रॉपर्टी डीलिंग दी है। खैर, राजस्थान में वाड्रा के लिए सारी जमीन सीलिंग एक्ट के तहत ली गई।

कुछ जगहों पर तो सर्कल रेट से डबल स्टांप लगा है। कहीं भी गड़बड़ी नहीं हुई है। वसुंधरा सरकार ने भी इसकी जांच करवा ली है, लेकिन कहीं भी घपला नहीं निकला है। यही हाल हरियाणा का है।

यहां भी वाड्रा पर स्टांप ड्यूटी में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे, लेकिन उसमें रत्ती भर की सच्चाई नहीं थी। जांच-पड़ताल में यह सब साबित हो चुका है। फिर भी कोई इसका राजनीतिक मुद्दा बना रहा है तो उसका क्या इलाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed