फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maharshi Valmiki Chowk set for a makeover; beautification work begins.

Delhi NCR News: महर्षि वाल्मीकि चौक का होगा कायाकल्प, सौंदर्यीकरण कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि चौक का होगा कायाकल्प, सौंदर्यीकरण कार्य शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने मंदिर मार्ग स्थित महर्षि वाल्मीकि चौक के सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्य की शुरुआत कर दी है। इस परियोजना के तहत चौक को आधुनिक स्वरूप देने के साथ-साथ इसे एक आकर्षक सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना का शुभारंभ एनडीएमसी सदस्य अनिल वाल्मीकि ने किया।
एनडीएमसी के अनुसार, सौंदर्यीकरण कार्य के तहत चौक पर व्यापक स्तर पर सिविल और लैंडस्केपिंग कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र में नई डिजाइन के फुटपाथ विकसित किए जाएंगे, हरित क्षेत्र को बेहतर बनाया जाएगा, आकर्षक पौधारोपण और उद्यान व्यवस्था विकसित की जाएगी व प्रकाश व्यवस्था को आधुनिक बनाया जाएगा। चौक पर बेहतर बैठने की व्यवस्था, सजावटी तत्व, साइनेज और सार्वजनिक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा ताकि यह स्थान स्थानीय लोगों और आगंतुकों के लिए अधिक सुविधाजनक एवं आकर्षक बन सके।
विज्ञापन

एनडीएमसी के अनुसार, परियोजना का मुख्य उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि से जुड़ी सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देना और चौक को एक पहचान योग्य सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करना है। उसका मानना है कि उन्नयन कार्य पूरा होने के बाद यह चौक न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगा।कार्यक्रम में महामंडलेश्वर श्री कृष्ण शाह विद्यार्थी महाराज, एनडीएमसी के मुख्य अभियंता (सिविल) पुर्नेश कुमार, अधीक्षक अभियंता (सिविल) राजशेखर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अनिल वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि चौक का सौंदर्यीकरण क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed