फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maharishi Valmiki Jayanti celebrated with reverence and devotion

Delhi NCR News: महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। महर्षि वाल्मीकि जयंती सोमवार को दिल्ली में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। मंदिर मार्ग स्थित राष्ट्रीय प्राचीन वाल्मीकि मंदिर एवं आश्रम में दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने, पूजा-अर्चना करने और दर्शन का सिलसिला जारी रहा। राजधानी के चाणक्यपुरी, गोल मार्केट और अन्य इलाकों में स्थित वाल्मीकि मंदिर भी इस अवसर पर धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र रहे।
मंदिर मार्ग स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर का जयंती के अवसर पर विशेष महत्व रहा। यहां महर्षि वाल्मीकि के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। लोगों ने पूजा-अर्चना कर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया और उनके जीवन तथा शिक्षाओं को याद किया। मंदिर मार्ग पर स्थित यह प्राचीन मंदिर महर्षि वाल्मीकि से जुड़ी धार्मिक आस्था के साथ ऐतिहासिक महत्व भी रखता है।
विज्ञापन

राजधानी में चाणक्यपुरी के नेहरू पार्क स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम भी महर्षि वाल्मीकि से जुड़ा प्रमुख धार्मिक स्थल है। इसके अलावा गोल मार्केट और डीआईजेड क्षेत्र में भगवान वाल्मीकि के मंदिर और दरियागंज में बृज मोहन मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed