फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maharashtra give more donation to aap compare to Delhi

आप को दिल्ली से ज्यादा महाराष्ट्र वालों ने दिया दान

Tue, 09 Feb 2016 02:02 AM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra give more donation to aap compare to Delhi

आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में प्रचंड बहुमत से आई लेकिन चुनाव के लिए दान देने वालों को महाराष्ट्र के दानदाता दिल्ली से ज्यादा थे। पार्टी के पास वित्त वर्ष 2013-14 और 2014-15 में जो 44.71 करोड़ रुपये का दान आया, उसमें महाराष्ट्र से 10.41 करोड़ रुपये (23 फीसदी) मिले।

विज्ञापन


दिल्ली से 9.31 करोड़ रुपये का दान मिला। हालांकि सबसे बड़ी भागीदारी विदेशी दानदाताओं की रही है। विदेशों से आप को सबसे अधिक 11.02 करोड़ रुपये का दान मिला है। विशेष बात यह है कि 16.72 करोड़ रुपये की राशि महज 18 दानदाताओं की है।
विज्ञापन


इलेक्शन वॉच और एडीआर ने राजनीतिक दलों की तरफ से चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के विश्लेषण के बाद जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके हिसाब से आम आदमी पार्टी को 2013-14 में महज 9.42 करोड़ रुपये का दान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वित्त वर्ष में चंदा सबसे अधिक भाजपा को

Maharashtra give more donation to aap compare to Delhi

पार्टी जब दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरने जा रही थी तो इस वित्त वर्ष में 275 फीसदी वृद्धि के साथ 35.28 करोड़ रुपये का दान मिला। एडीआर केअनुसार दो वित्त वर्ष में चंदा सबसे अधिक भाजपा को 608.21 करोड़ रुपये का मिला।

दूसरे नंबर पर 201 करोड़ के साथ कांग्रेस रही। लेकिन वार्षिक वृद्धि के मामले में आप ने सबको पछाड़ दिया। आप ने जो सूची जमा कराई है उसमें 26 ऐसे लोगों के नाम भी शामिल हैं जिन्होंने 1 रुपये से 50 रुपये तक दान दिया है।

जबकि 92 नाम 51 रुपये से 500 रुपये तक दान देने वालों के हैं। हालांकि आप को 25.56 करोड़ रुपये (57 फीसदी) दान एक लाख रुपये से अधिक दान देने वालों से मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed