फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahadev Betting App Scam Mahadev app operator s property will be confiscated

Mahadev App Scam: महादेव एप संचालक की संपत्ति होगी कुर्क, नोएडा में 18 लोगों पर गैंगस्टर के तहत केस दर्ज

Sun, 12 Nov 2023 08:05 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Nov 2023 08:05 AM IST
सार

पुलिस ने एप के मालिक सौरभ और नोएडा फ्रेंचाइजी तरुण की प्रापर्टी की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों की संपत्ति कुर्क होगी।

विज्ञापन
Mahadev Betting App Scam Mahadev app operator s property will be confiscated
Mahadev app scam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद महादेव गेमिंग एप फिर से चर्चा में आ गया। शनिवार को इस मामले में नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने एप के मालिक समेत 18 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। पुलिस ने एप के मालिक सौरभ और नोएडा फ्रेंचाइजी तरुण की प्रापर्टी की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों की संपत्ति कुर्क होगी।

विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-108 स्थित कोठी में एप से ठगी की जा रही था। नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने इसी साल फरवरी में इसका खुलासा किया था। इस मामले में 16 आरोपी गिरफ्तार हुए थे। जबकि जांच में दो और आरोपियों के नाम सामने आए थे। जांच के दौरान ही नोएडा पुलिस ने केंद्र सरकार से इस एप को प्रतिबंधित करने के लिए पत्र लिखा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-108 से झांसी निवासी तरुण लखेड़ा, राहुल, अभिषेक प्रजापति, आकाश साहू, हिमांशु, अनुराग वर्मा, विवेक, दीपक कुमार, विशाल शर्मा, रावत , दिव्य प्रकाश, हर्षित चौरसिया, अक्षय तिवारी, नीरज गुप्ता, आकाश जोगी और दीपक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों के डेढ़ माह से सट्टेबाजी का रैकेट चलाने की बात सामने आई थी। गिरोह के दूसरे आरोपी जो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े थे उनकी लोकेशन दुबई, बांग्लादेश, थाईलैंड समेत 11 देशों में अलग-अलग मिली थीं। 

विज्ञापन

एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि महादेव एप के संचालक सौरभ व एक अन्य नाम भी सामने आया है। इस एंगल पर भी जांच की जा रही है। 18 आरोपी जो गिरफ्तार हुए हैं जिनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इन आरोपियों पर ही गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। 

दुबई से सौरभ चला रहा रैकेट, नोएडा का सरगना है तरूण
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सौरभ दुबई से एप का संचालन करता था। सट्टेबाजी के रैकेट चलवाने के लिए अलग-अलग शहरों के लिए फ्रेंचाइजी बांटता था। नोएडा में इसका सरगना तरुण था। ठिकाने के तौर पर सेक्टर-108 में कोठी किराए पर ली। यहीं पूरा सेटअप तैयार किया। महादेव एप पर आने वाली बोलियों के डेटा को यहां एप की लॉग इन आईडी से संभाला जा रहा था। जांच में सामने आया कि नोएडा से चल रहे इस रैकेट ने डेढ़ महीने में 400 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है।

विधानसभा चुनाव में भी एप के माध्यम से ट्रांजेक्शन आया सामने
बताया जा रहा है कि ईडी ने कुछ दिनों पहले महादेव एप के प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ में चुनाव में खपाने के लिए लेकर जा रहे बड़ी मात्रा में नकदी पकड़ी थी। इस मामले में कैश कूरियर का एक एजेंट भी पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed