फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maggi samples found improper in delhi

आज से दिल्ली में कहीं नहीं मिलेगी आपको मैगी

Wed, 03 Jun 2015 06:08 PM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
Maggi samples found improper in delhi

बुधवार को दिल्ली सरकार और स्वास्थ मंत्रालय के बीच हुई बातचीत के बाद दिल्ली में अगले 15 दिनों के लिए मैगी की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ मंत्री ने कहा कि नैस्ले कंपनी को 15 दिन का समय दिया गया है जिससे कि वह अपने मौजूदा स्टॉक को बाजार से हटा सकें।

दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमने उन्हें 15 दिन का समय दिया है ताकि वह अपने मौजूदा स्टॉक को बाजार से हटा सकें। 15 दिन बाद एक बार फिर से इस प्रोडक्ट की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि मैगी के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी और जिसमें भी किसी तरह की मिलावट पाई जाएगी उसे बैन किया जाएगा।

हालांकि मंत्री ने कहा कि बुधवार को सुबह नैस्ले कंपनी के प्रतिनिधि ने सरकार के सामने अपने प्रजेंटेशन में कहा कि उनके उत्पाद में लेड की उतनी ही मात्रा है जितनी होनी चाहिए। लेकिन सरकार ने इसे मानने से इनकार कर दिया क्योंकि सरकारी लैब में मैगी में लेड की जरूरत से ज्यादा मात्रा पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय भंडारों से हटाया गया मैगी का भंडार

Maggi samples found improper in delhi

इससे पहले मैगी मामले पर नैस्ले के अधिकारियों ने आज दिल्ली सरकार से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था। लगभग 30 मिनट तक चली मीटिंग के खत्म होने के बाद नैस्ले इंडिया के प्रतिनिधि संजय खजूरिया ने मीडिया को बताया, 'हमने दिल्ली सरकार के मंत्री से मुलाकात ‌कर अपना प्रजेंटशन पेश किया है।

अब मंत्रालय इस पर विचार करेगा। उधर दिल्ली में 13 में से 10 सैंपल के संदिग्‍ध पाए जाने के बाद बिग बाजार ने फैसला किया है कि वह दिल्ली में मैगी की बिक्री नहीं करेगा।

साथ ही दिल्ली के केंद्रीय भंडार के अधिकारी चंद्रपाल यादव ने कहा है कि उन्हें यह मौखिक आदेश दिया गया है कि अगले आदेश तक मैगी के सारे स्टॉक को केंद्रीय भंडारों से हटा लिया जाए। सूत्रों के मानें तो नेस्ले का पक्ष सुनने के बाद आज शाम तक दिल्ली सरकार इस बारे में अपने फैसले की घोषण कर सकती है।

दिल्ली में भी मैगी के नमूने फेल

Maggi samples found improper in delhi

बता दें ‌कि सेहत की कसौटी पर नाकाम मैगी को लेकर देशभर में उबाल है। सैंपल फेल होने के बाद मंगलवार को दिल्ली सरकार ने मैगी को स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित करार दे दिया था।

वहीं इस मामले में उत्पाद का प्रचार करने वाले सितारों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। असल में ग्लोबल फूड प्रोसेसिंग कंपनी नैस्ले की 'मैगी' जरूरी खाद्य मानकों पर राजधानी में बुरी तरह से फेल हो गई है।

शिकायतों के बाद पिछले हफ्ते दिल्ली में मैगी का लैब टेस्ट किया गया जिसमें यह सेहत के लिए हानिकारक पाई गई। दिल्ली के स्वास्‍थ मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि हमनें मैगी के 13 सैंपल की जांच की जिनमें से 10 में लेड की मात्रा ज्यादा पाई गई है।

जरूरत से ज्‍यादा मात्रा लेड में पाए जाने के बाद दिल्ली सरकार ने नैस्ले के खिलाफ केस करने का फैसला किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने भी इस पर टिप्पणी करते हुए कहा है सरकार इस तरह मामलों से निपटने के लिए अलग कानून बनाने पर विचार कर रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली सरकार नैस्ले को समन भी भेज सकती है।

दिल्ली में लग सकती है बिक्री पर रोक

Maggi samples found improper in delhi

दिल्ली सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि जांच के लिए उठाए गए मैगी के 13 नमूनों में से 10 फेल हो गए हैं। मैगी में लेड (सीसा) की मात्रा जरूरत से ज्यादा पाई गई है। सरकार के मुताबिक, दिक्कत नूडल्स में नहीं है।

मसाले में फैट और सोडियम क्लोराइड की मात्रा अधिक मिली है। आने वाले कुछ दिनों में नेस्ले इंडिया के अधिकारियों को समन जारी किया जाएगा।

अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज कराने के साथ मैगी की बिक्री पर रोक भी लगाई जा सकती है। मैगी के लिए अगली मुश्किल बिहार से खड़ी हुई है।

मैगी पर देशभर में उठ रही उंगलियों के बीच नेस्ले इंडिया ने सफाई पेश की है। कंपनी का दावा है कि उसने बाहर की एक लैब के साथ खुद भी मैगी की जांच की थी।

यह खाने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। मुजफ्फरपुर की अदालत ने अमिताभ, माधुरी और प्रीति के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।

और कहां-कहां संदिग्‍ध मिले मैगी के नमूने...

Maggi samples found improper in delhi

अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा के परिवाद पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने मैगी का प्रचार कर रहीं या कर चुकीं तीनों बॉलीवुड हस्तियों और नेस्ले के प्रबंध निदेशक मोहन गुप्ता, संयुक्त निदेशक शबाब आलम और कंपनी के मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी, स्वास्थ्य के लिए हानिकर खाद्य पदार्थ बेचने समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

दूसरी ओर बरेली में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को मैगी के आठ नमूने लिए। गुजरात में भी अहमदाबाद, सूरत और राजकोट समेत पूरे राज्य से 39 नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए।

खाद्य एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त एचजी कोशिया के अनुसार इस हफ्ते के अंत तक जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है। केरल के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री अनूप जैकब ने मैगी की गुणवत्ता को लेकर स्थिति साफ होने तक सरकारी दुकानों से उत्पाद की बिक्री रोकने को कहा है।

पश्चिम बंगाल के खाद्य विभाग ने मैगी पर चल रहे विवाद को लेकर बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। हरियाणा और कर्नाटक सरकार ने प्रदेश भर से मैगी के सैंपल लेने का आदेश दिया है।

घट गई है मैगी की बिक्री

Maggi samples found improper in delhi

मैगी विवाद का असर इसकी ब्रिकी पर भी पड़ा है। देशभर में मैगी की मांग एकदम से कम हो गई है। बड़े शहरों में इसका ज्यादा प्रभाव देखा जा रहा है।

बाजार से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में मेट्रो शहरों में मैगी की बिक्री में 15 से 20 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। कोलकाता में तो 30 फीसदी तक व्यापार प्रभावित हुआ है।

कंपनी के लिए आने वाले दिनों में भी इससे उबर पाना मुश्किल होगा क्योंकि मामला बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दिल्ली में सैंपल फेल होने की खबर आने के बाद ब्रिकी पर और असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed