फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Magenta and gray line metro also start from today

अनलॉक दिल्लीः मैजेंटा और ग्रे लाइन मेट्रो भी शुरू, हर शिफ्ट में बढ़ाया दो घंटे का समय

Fri, 11 Sep 2020 07:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Sep 2020 07:22 AM IST
विज्ञापन
Magenta and gray line metro also start from today
delhi metro - फोटो : जी पाल

जनकपुरी पश्चिम से बॉटेनिकल गार्डन को जोड़ने वाली मैजेंटा लाइन और द्वारका-नजफगढ़ के बीच ग्रे लाइन मेट्रो शुरू हो गई है। आज से हर शिफ्ट में दो घंटे की बढ़ोतरी भी की जा रही है। अब सुबह 7 से दोपहर एक बजे व शाम को 4 से 10 बजे तक मेट्रो नौ लाइनों पर 3653 फेरे लगाएगी। पहले दिन में 11 और शाम को 8 बजे तक ही मेट्रो सेवा उपलब्ध कराई जा रही थी। 

विज्ञापन


इससे पहले कल येलो, ब्लू और पिंक के बाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद व हरियाणा के फरीदाबाद और बहादुरगढ़ को जोड़ने वाली रेड, वॉयलेट और ग्रीन लाइन पर भी मेट्रो सेवा शुरू हो गई। इसके साथ ही 172 दिन बाद एनसीआर की सभी लाइनों पर मेट्रो दोबारा दौड़ने लगी।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक तीन नई लाइनें शुरू होने से मेट्रो में यात्राएं तो बढ़ी हैं, लेकिन अभी लॉकडाउन से पहले की तुलना में बेहद कम हैं। संचालन शुरू होने के पांचवें दिन दो शिफ्ट में मेट्रो का समय भी आज से बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 सितंबर से सभी लाइनों पर सुबह 6 से रात 11 बजे तक मेट्रो सेवा मिलने लगेगी। मेट्रो प्रशासन का मानना है कि अभी तक का संचालन कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत सही तरीके से हुआ है। किसी भी मेट्रो स्टेशन से कोई शिकायत नहीं मिली है। लिहाजा, तयशुदा शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा। इसके साथ ही मंडी हाउस, कीर्ति नगर, इंद्रलोक और  वेलकम इंटरचेंज स्टेशन भी खोल दिए गए हैं। 

ब्लू लाइन पर सबसे ज्यादा यात्राएं
ब्लू लाइन पर सबसे ज्यादा और ग्रीन लाइन पर सबसे कम यात्राएं की गईं। तीन नई लाइनें खुलने से बुधवार की तुलना में यात्राएं करीब 31,000 ज्यादा रहीं। बुधवार को 53,400 यात्राएं की गईं थीं। डीएमआरसी के मुताबिक अमूमन एक ही यात्री एक या अधिक बार लाइन बदलते हैं। ऐसे में यात्रियों की संख्या लाइन के क्रमानुसार करने की बजाय राइडरशिप (यात्राएं) के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं। यात्रियों का सटीक आंकड़ा 12 सितंबर को सभी लाइनों के चालू हो जाने बाद मिल सकेगा।


मैजेंटा और ग्रे लाइन पर 453 फेरे लगाएंगी मेट्रो
मैजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम और बॉटेनिकल गार्डन के बीच शुक्रवार को 26 ट्रेनें 318 फेरे लगाएंगी, जबकि ग्रे लाइन पर द्वारका से नजफगढ़ के बीच दो ट्रेनें 135 फेरे लगाएंगी। मजेंटा लाइन के 37.5 किलोमीटर के दायरे में 25 और ग्रे लाइन पर 4.3 किलोमीटर के दायरे में तीन स्टेशन हैं।

अलग-अलग लाइनों पर यात्राएं
 ब्लू लाइन        31234
 येलो लाइन       29656
 रेड लाइन          8037
वॉयलेट लाइन       6373
पिंक लाइन          5977
ग्रीन लाइन           3564
कुल                 84841

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed