फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Madhya Pradesh Youth Congress in-charge Ankit Dedha said goodbye to Congress

कांग्रेस को झटका: मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रभारी अंकित डेढा ने कांग्रेस को कहा अलविदा, आप का थामा दामन 

Wed, 09 Mar 2022 05:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 09 Mar 2022 05:24 PM IST
सार

अंकित डेढा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बुधवार दोपहर को ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा 'आज मैंने अरविन्द केजरीवाल से प्रभावित होकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की और कांग्रेस से इस्तीफा दिया। आम आदमी पार्टी मजदूरों, किसानों, मज़लूमों, शोषितों, उत्पीड़ित, वंचितो और सर्व समाज के उत्थान की पार्टी है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Youth Congress in-charge Ankit Dedha said goodbye to Congress
मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रभारी ने कांग्रेस को कहा अलविदा - फोटो : ट्विटर @AnkitDedha09

विस्तार

मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रभारी अंकित डेढा ने बुधवार को कांग्रेस को अलविदा कह दिया। उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। अंकित ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंकित डेढा यूथ कांग्रेस के छिंदवाड़ा और जबलपुर के प्रभारी रहे हैं। इसके अलावा इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और छात्र संगठन एनएसयूआई से भी जुड़े रहे हैं। मध्य प्रदेश के युवाओं में अंकित यूथ आईकन माने जाते हैं। जिससे कांग्रेस के खेमे में अंकित के जाने से हलचल बढ़ गई है। 
विज्ञापन


अंकित डेढा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बुधवार दोपहर को ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा 'आज मैंने अरविन्द केजरीवाल से प्रभावित होकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की और कांग्रेस से इस्तीफा दिया। आम आदमी पार्टी मजदूरों, किसानों, मज़लूमों, शोषितों, उत्पीड़ित, वंचितो और सर्व समाज के उत्थान की पार्टी है। उन्होंने आप के पदाधिकारियों के साथ फोटो भी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed