फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Made for women recruits in the police station in Gurgaon Child Friendly Space

गुड़गांव के इस थाने में महिला पुलिस कर्मियों के लिए बना चाइल्ड फ्रेंडली स्पेस

Sun, 19 Feb 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 19 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Made for women recruits in the police station in Gurgaon Child Friendly Space
mahila thana - फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी के महिला थाने में चाइल्ड फ्रेंडली स्पेस बनकर तैयार हो गया है। सेक्टर 51 महिला थाने में बने इस चाइल्ड फ्रेंडली स्पेस का लाभ थाने में आने वाले बच्चों को मिल रहा है। बच्चों की देखभाल के लिए अलग-अलग शिफ्ट में दो महिला सिपाही को लगाया गया है। 

विज्ञापन


इसके बनने की प्रक्रिया पिछले पांच महीनों से चल रही थी। यह प्रदेश का पहला ऐसा थाना है, जहां बच्चों को इस तरह का माहौल दिया जाएगा। बच्चों के लिए यहां पढ़ने, खेलने और आराम करने की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


खास बात ये है कि ड्यूटी के समय महिला कांस्टेबल के बच्चे भी यहां खेल सकेंगे। खासतौर पर ये चाइल्ड फ्रेंडली स्पेस उन बच्चों के लिए बनाया गया है, जो किसी प्रकार की घरेलू हिंसा या यौन शोषण के शिकार हुए हैं। यहां के घरेलू व फ्रेंडली माहौल में बात करके अधिकारी अधिक जानकारी जुटा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक बच्चों को पुलिस की वर्दी देखकर दहशत रहती थी

Made for women recruits in the police station in Gurgaon Child Friendly Space
mahila thana - फोटो : अमर उजाला

अभी तक बच्चों को पुलिस की वर्दी देखकर दहशत रहती थी लेकिन अब वह आसानी से पूछताछ कर सकेगी। ऐसा करने से पुलिस को अपराधी तक पहुंचने में आसानी होगी।

अक्सर देखा जाता है कि अपराध का शिकार हुए बच्चे पुलिस थाने में जाने से घबरा जाते हैं। बच्चे अपने साथ हुए अपराध या यौन शोषण की  घटना से इतने सहमे हुए होते हैं कि वह पुलिस के सामने अपना दर्द भी बयां करने से डरते हैं।

इस कारण पुलिस को पूरी बात पता नहीं चल पाती और इसका फायदा अपराधी उठा लेते हैं। कई बार पारिवारिक कलह के चलते भी थाने में मामला दर्ज कराने आईं महिलाओं के साथ बच्चे होते हैं।  

हर रविवार को मां बच्चे को पिता से मिलाने के लिए थाने में लाती है

Made for women recruits in the police station in Gurgaon Child Friendly Space
file photo - फोटो : अमर उजाला
रविवार को महिला थाने में एक बच्चा अपनी मां के साथ अपने पिता से मिलने के लिए आया हुआ था। उसके माता-पिता का कोर्ट में केस चलने के कारण कोर्ट से पिता ने मिलने की अनुमति ले रखी है।

हर रविवार को मां बच्चे को पिता से मिलाने के लिए थाने में लाती है। बाप-बेटे को मिलने के लिए पुलिस ने  फ्रेंडली स्पेस में जाने को कहा। वहां जाते ही बच्चे का चेहरा खिल उठा और वह झुला झूलने में मस्त हो गया।

एसीपी धारणा यादव का कहना है कि रोजाना 10 से अधिक मामलों की सुनवाई होती है। सुनवाई के दौरान उनके बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए इस प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed