Yamuna Authority Plot Lucky Draw: 1.30 लाख में से 1184 आवेदकों की कल खुलेगी किस्मत, ऐसे घर बैठे देखें लाइव
आवेदक घर बैठे भी क्यूआर कोड से ड्रा का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। इसके लिए तीन यूट्यूब चैनलों के क्यूआर कोड जारी किए गए हैं। ड्रा एसीईओ विपिन जैन की अध्यक्षता में गठित कमेटी की देख देख में संपन्न होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना प्राधिकरण के आवासीय प्लॉटों की योजना के 1.30 लाख आवेदकों की किस्मत का फैसला आज यानी बुधवार को हो जाएगा। सेक्टर पी- 3 के सामुदायिक केंद्र में होने वाले लकी ड्रा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आवेदक घर बैठे भी क्यूआर कोड से ड्रा का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। इसके लिए तीन यूट्यूब चैनलों के क्यूआर कोड जारी किए गए हैं। ड्रा एसीईओ विपिन जैन की अध्यक्षता में गठित कमेटी की देख देख में संपन्न होगा।
यमुना प्राधिकरण ने बीते अगस्त माह में आवासीय प्लॉटों की योजना निकाली थी। इसमें 120, 162, 200, 500, 1000 व 2000 वर्गमीटर के कुल 1184 प्लॉट हैं। योजना में 1,30,537 आवेदक हैं। इसमें 1521 दिव्यांग और 158 दृष्टिबाधित हैं। इसके अलावा 831 किसान श्रेणी के आवेदक हैं। योजना में सफल आवेदकों को आवंटन पत्र जारी होने के 60 दिन में प्लॉट की कुल कीमत का भुगतान करना होगा। प्राधिकरण ने आवेदकों की सूची जारी कर दी है। कुछ आवेदक यह सोच रहे हैं कि पता नहीं उनकी पर्ची ड्रा में शामिल की गई या नहीं, ऐसे लोग मौके पर जाकर पता कर सकते हैं। पंजीकरण नंबर बताने पर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक श्रेणी में तीन पर्ची का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
यहां क्यूआर कोड स्कैन कर देखें लाइव प्रसारण-

किस साइज में कितने आवेदक-
120 वर्गमीटर - 31124
162 वर्गमीटर - 20953
200 वर्गमीटर - 55644
300 वर्गमीटर - 17328
500 वर्गमीटर - 3705
1000 वर्गमीटर - 1144
2000 वर्गमीटर - 639
हर श्रेणी के भूखंडों में तीन-तीन आवेदकों की पर्ची का होगा औचक परीक्षण
प्राधिकरण की ओर से प्रत्येक श्रेणी के आवेदकों की पर्ची डालने से पहले उनका परीक्षण कराया जाएगा। भीड़ में से एक बुजुर्ग आवदेक, एक महिला और एक सामान्य व्यक्ति कोई भी अपना नाम दे सकता है। उनके नाम की पर्ची अधिकारियों द्वारा तैयार की गई है या नहीं। इसके लिए आवेदकों के सामने पैकेट से पर्ची निकाली जाएंगी।
ड्रा प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। आवेदकों की सुविधा के लिए तीन यूट्यूब चैनलों पर ड्रा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए तीन क्यू आर कोड जारी किए गए हैं। -डॉ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण