फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LS Elections: 15 nominations for Delhi's Dangal on the second day

LS Elections : दिल्ली दंगल के लिए दूसरे दिन 15 नामांकन, भाजपा ने नई दिल्ली सीट से डमी प्रत्याशी भी उतारा

Wed, 01 May 2024 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 May 2024 05:24 AM IST
सार

भाजपा ने नई दिल्ली से राधे श्याम शर्मा को डमी प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। उन्होंने दो नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कुल 13 प्रत्याशियों ने 15 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें तीन महिला प्रत्याशी हैं। 

विज्ञापन
LS Elections: 15 nominations for Delhi's Dangal on the second day
बांसुरी का रोड शो... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से आप के उम्मीदवार सहीराम पहलवान ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। भाजपा ने नई दिल्ली से राधे श्याम शर्मा को डमी प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। उन्होंने दो नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कुल 13 प्रत्याशियों ने 15 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें तीन महिला प्रत्याशी हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली में आयुष्मान योजना सुनिश्चित करूंगी : बांसुरी
नई दिल्ली लोकसभा सीट से मंगलवार को नामांकन करने के लिए चुनावी रथ पर सवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं दिल्ली में आयुष्मान भारत के कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्ध हूं। चुनाव जीतने के बाद जरूरत पड़ी तो अदालत जाऊंगी और दिल्ली में सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान भारत योजना का कार्यान्वयन सुनिश्चित करूंगी। इसे दिल्ली में लागू करने में कोई प्रयास नहीं छोड़ी जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स, इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप, सूचना प्रौद्योगिकी, डेटा साइंस, रक्षा क्षेत्र, सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में वैश्विक नेता बनाने का संकल्प लिया है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर गारंटी निर्वाचन क्षेत्र के घर-घर तक पहुंचे। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ भाजपा इस चुनाव में 400 सीटें पार करेगी। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर पता चलता है कि भाजपा दिल्ली की सातों सीट जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो से दिखाई ताकत
बांसुरी के नामांकन भरने के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले बांसुरी ने रोड शो से ताकत भी दिखाई। इस दौरान बांसुरी चुनावी रथ से लोगों का अभिवादन करती रहीं। कार्यकर्ताओं का हुजूम अबकी बार 400 पार के नारे लगाते हुए अलग-अलग वाहनों व पैदल भी चलता रहा। ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच नामांकन दाखिल करने पहुंचीं बांसुरी के साथ पिता पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल भी मौजूद रहे।

बांसुरी के पास 19 करोड़ की चल-अचल संपत्ति
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज 19 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं। नामांकन के लिए दाखिल एफिडेविट के मुताबिक, बांसुरी ने इंग्लैंड से अंग्रेजी साहित्य में बीए (ऑनर्स) और लंदन के प्रतिष्ठित बीपीपी लॉ स्कूल से कानून व ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट कैथरीन कॉलेज से मास्टर ऑफ स्टडीज की पढ़ाई की है।  उन्होंने वर्ष 2007 में लंदन से बैरिस्टर के रूप में अर्हता भी हासिल की है। उन्होंने कमाई का जरिया वकील के तौर पर मिलने वाली फीस और बैंक में जमा राशि से मिलने वाले ब्याज को बताया है।

बांसुरी के पास मां से मिला 61.23 लाख रका सोना और 4.27 रुपये की चांदी है। साथ ही, 77.8 लाख रुपये का सोना और 4.35 लाख रुपये की चांदी दादा-दादी से मिले हैं। इस तरह 8.2 करोड़ की एफडी मिलाकर 11.28 करोड़ की चल संपत्ति है। उनके पास 99,444 रुपये नकद हैं। उन्होंने गत वर्ष 84 लाख की मर्सिडीज बेंज और 15.92 लाख की टाेयोटा खरीदी है। बांसुरी के नाम तीन फ्लैट हैं जो माता-पिता से विरासत में मिले हैं।

सहीराम ने कहा- पिछली बार से उलट होंगे नतीजे
दक्षिण दिल्ली आप के उम्मीदवार सहीराम पहलवान ने नामांकन दाखिल कर कहा कि इस बार दिल्ली के नतीजे एकदम उलट होंगे। भाजपा ने लोकप्रियता खो दी है। दिल्ली के लोग भाजपा के दस साल के कुशासन के खिलाफ खड़े हैं। पूरा देश अरविंद केजरीवाल की कमी को महसूस कर रहा है। पूरी दिल्ली केजरीवाल सरकार के नौ साल के कामों के साथ खड़ी है।

इससे पहले मंत्री आतिशी व सौरभ भारद्वाज के साथ सहीराम मंगलवार सुबह गाजे-बाजे के साथ नामांकन दाखिल करने निकले। साथ में बड़ी संख्या में आप विधायक व समर्थक मौजूद रहे। सहीराम सबसे पहले अपने पैतृक गांव तेहखंड पहुंचे। यहां मंदिर में मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कालकाजी, रविदास मंदिर होते हुए आठ किमी लंबी आशीर्वाद यात्रा निकाली। जिलाधिकारी कार्यालय में उन्होंने नामांकन किया। सहीराम ने कहा कि जिसने क्षेत्र और समाज के लिए काम किया है, जनता उसके साथ जाएगी। 

सांसदों ने 10 साल कोई काम नहीं किया: आतिशी
आतिशी ने कहा कि भाजपा के सांसदों ने दिल्ली में 10 सालों में कोई काम नहीं किया, इसलिए प्रत्याशियों को बदलना मजबूरी हो गई। इस बार दिल्ली की जनता एक भी सीट भाजपा को नहीं देगी। सातों सीटें गठबंधन के पास जाएंगी। जनता एक सुर में कह रही है कि जेल का जवाब वोट से देंगे। 

सहीराम के पास है 38.80 लाख की चल और 1.03 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति
आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सहीराम पहलवान पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। दो मामलों में उन पर जुर्माना लगा गया है, जबकि एक मामला वर्ष 2018 में खत्म हुआ है। वर्तमान में कोई भी मामला लंबित नहीं है। नामांकन के लिए दाखिल एफिडेविट के अनुसार सहीराम ने 11वीं तक पढ़ाई की है। उनके पास 34.80 लाख की चल संपत्ति व व 1.03 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास टोयाटा कार है, जबकि 3.20 लाख रुपये का कार लोन है।


इस बार का चुनाव अलग : भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 और 2014 से अलग है। आज दिल्लीवालों की सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं। लोग डरे हैं कि देश में प्रजातंत्र और चुनाव बचेगा या नहीं। देश में संविधान और आरक्षण बचेगा या नहीं बचेगा।  दिल्ली के लोग केजरीवाल को  जेल भेजने से दुखी और नाराज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed