फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lover attacked woman with sharp weapon in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: महिला पर प्रेमी ने किया खौफनाक हमला, गला रेता.. छाती पर दिया गहरा जख्म; फिर खुद पहुंचाया अस्पताल

Mon, 19 May 2025 08:46 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 19 May 2025 08:46 PM IST
सार

ग्रेनो वेस्ट की महागुन माई वुड सोसाइटी में कथित प्रेमी ने महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन
lover attacked woman with sharp weapon in Greater Noida
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 सी स्थित महागुन माई वुड सोसाइटी में एक महिला पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति विवेक कुमार अहिरवार ने ईकोटेक-3 कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी पत्नी लक्ष्मी के कथित प्रेमी दुर्गेश शर्मा पर धारदार हथियार से गला रेतने और छाती पर वार करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


रेलवे में कार्यरत विवेक कुमार के अनुसार उनकी पत्नी लक्ष्मी 16 मई को शाम के समय अपनी पड़ोसी मोनिका के साथ घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। घर पर उनका छोटा बेटा अकेला था। जब रात नौ बजे तक लक्ष्मी घर नहीं लौटी और उनके फोन भी नहीं उठाए तो वह चिंतित हो गए। उन्होंने पत्नी के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रात डेढ़ बजे पुलिस द्वारा उन्हें सूचित किया गया कि उनकी पत्नी न्यूमेड अस्पताल में भर्ती है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी का गला धारदार हथियार से रेता गया था और छाती पर भी गहरा वार किया गया था। 
विज्ञापन


न्यूमेड अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, महिला को शाम को एक व्यक्ति सैनी गोल चक्कर से लेकर आया था। जब अस्पताल के कर्मचारियों ने घटना के बारे में पूछा तो वह व्यक्ति मरीज को छोड़कर भाग गया और अपनी गाड़ी भी छोड़ गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि लक्ष्मी की हालत बहुत गंभीर थी और उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद विवेक ने अपनी पत्नी को मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर-128 नोएडा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर बताई। एसीपी सेंट्रल नोएडा बीएस वीर का कहना है कि मामले में अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ था। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से डरा सहमा है परिवार
विवेक का आरोप है कि पत्नी और आरोपी दुर्गेश शर्मा के बीच पूर्व से संबंध थे। दुर्गेश शर्मा गाजियाबाद का निवासी है। वह पहले भी पत्नी के साथ झगड़ा कर चुका था। पीड़ित और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दे चुका था। विवेक का अनुमान है कि दुर्गेश ने उनकी पत्नी को बुलाया, जो सैनी गोल चक्कर के पास किराये पर रहता है और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया। बाद में बचाव के लिए वह स्वयं ही अपनी गाड़ी से पीड़िता को न्यूमेड अस्पताल ले गया और अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। विवेक का कहना है कि वह और उनके बच्चे भयभीत हैं। आरोपी भविष्य में उनके साथ भी ऐसी घटना कर सकता है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed