फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Love-Story of the father, son opened.

बेटे ने मम्मी के सामने खोली पापा की लव-स्टोरी

Wed, 24 Dec 2014 01:11 AM IST
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 24 Dec 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
Love-Story of the father, son opened.

‘पीके’ फिल्म देखने से पहले बेटे ने पिता की लव स्टोरी खोल दी। मां के कहने पर बेटे ने पिता के मोबाइल का ऑटोमेटिक रिकॉर्डर ऑन कर दिया।

विज्ञापन


प्रेमिका से पिता की आपत्तिजनक और फिल्म देखने की प्लानिंग की बातचीत रिकार्ड हो गई। मंगलवार को मां-बेटे ने पुलिसवालों को रिकार्डिंग भी सुनवाई। इस संबंध में महिला थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी शादी को करीब 21 साल हो चुके हैं। उनका बेटा 20 साल और बेटी 16 साल की है। बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। पति साहिबाबाद की एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के संबंध कंपनी में ही काम करने वाले एक व्यक्ति की पत्नी से हैं। पति की हरकतों पर उसे संदेह था। देर रात तक पति प्रेमिका से मोबाइल पर बातें करते थे। पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते थे।

लिहाजा सुबूत और अपनी शंका दूर करने के लिए बेटे से पति के मोबाइल का ऑटोमेटिक रिकार्डर ऑन करा दिया। पति की सारी बातचीत रिकार्ड होने लगी। इससे बेखबर पति प्रेमिका से बातें करता रहा।


बातचीत के दौरान उन्होंने न सिर्फ आपत्तिजनक बातें कीं, बल्कि ‘पीके’ फिल्म देखने की प्लानिंग भी बनाई। महिला ने पति के मोबाइल की सारी रिकार्डिंग अपने बेटे के मोबाइल में सेव करा ली।

महिला ने पति की प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही रिकॉर्डिंग भी सुनवाई। दूसरी तरफ, प्रेमिका का कहना है कि महिला के पति का उसके घर आना जाना है, उनके बीच संबंध नहीं हैं।

महिला अपने पति को रोके। वह उनके घर नहीं जाती है, महिला का पति उसके घर आता है। मंगलवार को महिला थाने में साहिबाबाद के ये दोनों के परिवार आए हुए थे।

एसएचओ महिला थाना शीला चौधरी ने बताया कि दोनों ही पक्षों की काउंसलिंग कराई जा रही है। अगर सुलह नहीं होती तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed